नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अब देश की बड़ी युवा आबादी यानी ‘जेन जी’ (Gen Z) को अपने पाले में लाने के लिए पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा से जुड़े हालिया मुद्दों ने युवाओं में सरकार के प्रति जो असंतोष पैदा किया है, उसे भुनाने के लिए कांग्रेस ने कई योजनाएं तैयार की हैं। अब कांग्रेस की (Rahul Gandhi’s Gen Z Mission) रणनीति इन मुद्दों को लेकर सीधे युवाओं से जुड़ने और उनके बीच अपनी पैठ बनाने की है।

 राहुल गांधी का ‘जेन जी’ कनेक्ट प्लान

युवाओं से संवाद स्थापित करने के लिए पार्टी ने बहुआयामी कार्यक्रम तैयार किए हैं:

    • सीधा संवाद: राहुल गांधी खुद कोटा जैसे प्रमुख शहरों में जाकर छात्रों और युवाओं के साथ चर्चा करेंगे। इसकी शुरुआत 17 जून को कोटा से होगी।

    • रोजगार मेले: 19 जून को राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर तालकटोरा स्टेडियम में यूथ कांग्रेस द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

    • डिजिटल रणनीति: सोशल मीडिया विभाग को ऐसे कंटेंट पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया है जो सीधे युवाओं की भाषा और उनकी समस्याओं से जुड़ा हो।

    • सक्रिय विरोध: एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस को निर्देशित किया गया है कि वे युवाओं के मुद्दों पर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करें।

       

आचरण और पहनावे में बदलाव

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि राहुल गांधी ने अपने तौर-तरीकों में भी बदलाव किया है। सोशल मीडिया पर रील बनाना हो या टी-शर्ट और लोअर में आम युवाओं की तरह दिखना, उनके इस ‘अनौपचारिक’ अंदाज का उद्देश्य भी नई पीढ़ी के साथ अपना जुड़ाव मजबूत करना है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि (Rahul Gandhi’s Gen Z Mission) कांग्रेस का यह ‘जेन जी’ मिशन आने वाले चुनाव में क्या रंग लाता है।

Share.
Exit mobile version