हर महीने का एक हफ्ता महिलाओं को पीरियड्स के कारण भारी पड़ता है| आने से पहले और उस दौरान होने वाली काफी तकलीफों का सामना करना मुश्किल होता है| कुछ तो डिप्रेशन का भी शिकार हो जाती है, जो गुस्सा और व्याग्रता को जन्म देता है|
पहले दो दिनों तक कुछ महिलाएं अपना रूटीन वर्क भी नहीं कर पाती हैं| ऐसे में हर महिला को खास ध्यान रखना चाहिए की वो क्या खा रही हैं क्योंकि इसका सीधा असर उनके स्वास्थ पर पड़ता है| जानिए आपको पीरियड्स के दौरान क्या खाना जिससे आराम मिल सके और क्या नहीं खाना चाहिए|
इसे भी पढ़ें: आज के समय मे थायराइड एक आम समस्या जानिए इससे बचने के उपाय
पीरियड्स के दौरान भूख कम हो जाती है और शरीर में आयरन का स्तर कम हो जाता है इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने दोपहर के भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें|
ये शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व और विटामिन K देते हैं| जो रक्तस्राव और ब्लड क्लॉटिंग को नियंत्रित करता है|
पीरियड्स के दौरान खाए जाने वाले आहार
अपने पीरियड्स के आहार में फल, सब्जी और होल फूड जैसे काम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट को शामिल करें| साथ ही आप गाजर, खुबानी, संतरा आदि को भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं|
पीरियड्स के दौरान सैलमन और टूना जैसी मछलियों के सेवन से पीरियड्स में मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द से राहत मिलती है| साथ ही इनमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है|
पीरियड्स में मीठा खाने का मन होता है| ऐसे में केक और कुछ और खाने की बजाए उन फलों का चयन करें जो नैचुरल शुगर, विटामिन, और मैंगनीज से भरपूर होते हैं|
पीरियड के दौरान हार्मोन में होने वाले बदलाव को आप फैटी एसिड से प्रचूर आहार से पूरा कर सकते हैं| आवश्यक फैटी एसिड के लिए आप पटसन, लोकी और सूरजमुखी के बीज का सेवन कर सकते हैं|
Image Source : Google