बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन राज्यसभा सदस्य बनेंगे. पार्टी ने नितिन नबीन को उनके गृह राज्य बिहार से लाने का फैसला किया है. राज्यसभा चुनाव के लिए छह राज्यों में नौ उम्मीदवारों की पहली सूची में (BJP’s master stroke) बीजेपी ने नितिन नबीन के साथ ओडिशा बीजेपी के अध्यक्ष मनमोहन सामल और पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रमुख नेता राहुल सिन्हा को भी उम्मीदवार बनाया है. पहली सूची में केवल एक मौजूदा सांसद सुजीत कुमार को ओडिशा से फिर से उम्मीदवार बनाया गया है.
सुजीत कुमार बीजेडी से राज्यसभा उम्मीदवार थे, जिन्होंने समय रहते ही राज्यसभा से इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन कर लिया था. 16 मार्च को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए आज 5 मार्च नामांकन की आखिरी तारीख है.
बीजेपी ने छह राज्यों में अपने 9 उम्मीदवार घोषित किए हैं. इनमें सबसे महत्वपूर्ण बिहार की 5 सीटें हैं. बीजेपी ने अपने हिस्से की दो सीटों पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश महामंत्री शिवेश कुमार को लाने का फैसला किया है. रालोमो नेता उपेंद्र कुशवाहा पांचवी सीट के लिए राजग के संयुक्त उम्मीदवार होंगे, जबकि दो सीटें जदयू के हिस्से में गई है.
नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से ही इस बात की प्रबल संभावना थी कि पार्टी उनको संसद में लेकर आएगी, ताकि राष्ट्रीय नेतृत्व के रूप में कामकाज करने की सहूलियत मिल सके. नितिन नबीन अभी विधायक हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले प्रदेश सरकार में मंत्री थे.
असम में भाजपा ने दो उम्मीदवार घोषित किए हैं. दोनों ही नए चेहरे हैं. जोगेन मोहन राज्य सरकार में मंत्री हैं, जबकि तेराश गोवाला विधायक हैं. राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए सामाजिक समीकरणों को साधने के लिए इन दोनों नेताओं को टिकट दिया गया है. पार्टी ने कार्यकाल पूरा कर रहे अपने सांसदों को इस बार मौका नहीं दिया है.
BJP’s master stroke – छत्तीसगढ़ में भाजपा ने पिछड़ा कुर्मी समुदाय से आने वाली महिला नेता लक्ष्मी वर्मा को टिकट दिया है. वह जमीन से जुड़ी नेता नहीं है और लगातार पार्टी संगठन में कई पदों पर काम कर चुकी हैं.
