कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए देहरादून कांग्रेस भवन में मतदान (Voting For Congress President) सोमवार को होगा। राज्य से 222 डेलीगेट राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मतदान करेंगे। इनमें से सात लोग राज्य से बाहर होने के कारण अपने अपने स्थानों से मतदान में भाग लेंगे। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि पूरे प्रदेश के लिए अकेले देहरादून में ही मतदान की व्यवस्था की गई है।प्रदेश भर के डेलीगेट सोमवार को देहरादून पहुंच कर मतदान में हिस्सा लेंगे। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा बिहार के पीआरओ हैं। उनके साथ हरीश ऐठानी भी एपीआरओ होने के कारण बिहार में ही मतदान करेंगे। इसके साथ महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, राजपाल बिष्ट, मोहित शर्मा, इशिता सेडा, वैभव वालिया के राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के कारण वे ऑनलाइन वोट करेंगे।
इसे भी पढ़ें – भाजपा हाईकमान ने मंत्रियो की परफॉर्मेंस का लिया फीडबैक, पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में हो सकता है बदलाव
मतदान सुबह दस से शाम चार बजे तक होगा। चुनाव प्रक्रिया को देखने के लिए पीआरओ उत्तराखंड राज्यसभा सांसद जीसी चंद्रशेखर के साथ एपीआरओ जयशंकर पाठक, मनोज भारद्वाज देहरादून पहुंच गए हैं। बताया कि वर्ष 2000 के बाद ये पहला मौका है, जब कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ हो। ये मुकाबला सोनिया गांधी और जितेंद्र प्रसाद के बीच हुआ। जिसमें सोनिया गांधी एकतरफा चुनाव जीतीं।कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मल्लिका अर्जुन खडगे और शशि थरूर के बीच मुकाबला है। दोनों ही प्रत्याशी अपने अपने पक्ष में मतदान को लेकर राज्यों के दौरे पर हैं। हालांकि उत्तराखंड में दोनों में से कोई भी नेता प्रचार को नहीं पहुंचा।
इसे भी पढ़ें – पुष्कर सिंह धामी ने विधायकों को दिया होमवर्क, विकास परियोजनाओं को चिन्हित कर भेजें प्रस्ताव
Voting For Congress President – मल्लिका अर्जुन खडगे अभी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी नहीं बने हैं, लेकिन उनके फोटो अभी से कांग्रेस संगठनों के पोस्टर बैनर पर नजर आने लगे हैं। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के बैनर में भी मल्लिका अर्जुन खडगे की फोटो नजर आई।कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए उत्तराखंड में सोमवार को मतदान होगा। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के जरिए जो देश में माहौल बनाया है, उसे नए अध्यक्ष आगे बढ़ाएंगे। देश में खराब आर्थिक हालात, बढ़ती बेरोजगारी, राष्ट्र की एकता अखंडता खतरे में है, सीमाएं खतरें में हैं। इन हालात से जो जमकर लड़ सके और कांग्रेस को आगे बढ़ा सके, उस नेता के चयन को लेकर कांग्रेस के डेलीगेट मतदान करेंगे।

