Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का लगा गंभीर आरोप
    • FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर बैन
    • दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के मुखिया का राजनीतिक सफर
    • ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, सोनम वांगचुक को किया गया था किडनैप
    • सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने UBT पर साधा निशाना
    • आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे संवाद
    • दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को ‘टेकओवर’ का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय धोखाधड़ी का खुलासा
    • मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, August 4
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » भाजपा हाईकमान ने मंत्रियो की परफॉर्मेंस का लिया फीडबैक, पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में हो सकता है बदलाव

    भाजपा हाईकमान ने मंत्रियो की परफॉर्मेंस का लिया फीडबैक, पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में हो सकता है बदलाव

    October 17, 2022 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रियों की परफॉर्मेंस (Minister’s Performance) को लेकर बीते छह माह का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा हाईकमान भी हर मंत्री के कामकाज पर नजर रखे है। सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में रविवार देर शाम यह बैठक हुई। विजयवर्गीय ने मंत्रियों से विभागों की योजनाओं की जानकारी मांगी। साथ ही पूछा कि संबंधित योजनाओं में अब तक कितने लाभार्थियों को लाभ मिला। उन्होंने कहा, जिन भी विभागों ने जनता के कल्याण के लिए योजनाएं संचालित की हैं,उनका लाभ दूरस्थ क्षेत्रों के गरीब लोगों तक पहुंचना चाहिए।

    इसे भी पढ़ें – पुष्कर सिंह धामी ने विधायकों को दिया होमवर्क, विकास परियोजनाओं को चिन्हित कर भेजें प्रस्ताव

    ये सुनिश्चित करने में संगठन की मदद ली जाए। उन्होंने मंत्रियों को संगठन पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, मंत्री अपने प्रदर्शन में और सुधार करें। हाईकमान भी नियमित रूप से संगठन के माध्यम से मंत्रियों के कामकाज का फीडबैक लेता है। उन्होंने कहा,सभी मंत्री हर माह जिलों के प्रवास का कार्यक्रम रखें।इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनके हाल चाल जानें। मंडलस्तर जनता की तरफ से क्या-क्या समस्याएं कार्यकर्ताओं के सामने रखी गईं, उसका फीडबैक लेकर विभागीय अफसरों के मार्फत समाधान निकालें। उन्होंने कहा, भाजपा संगठन हर वक्त चुनावी मोड में रहता है, ऐसे में हर मंत्री, सरकार की योजनाओं को सहजता से जनता के बीच पहुंचाएं।

    इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड के अस्पतालों में 28 सौ नर्सों की होगी भर्ती, नियमो में किया गया बदलाव

    Minister’s Performance – उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। संगठन पदाधिकारियों को भी जिम्मा सौंपा गया है। नामांकन के बाद मंत्रियों की भी प्रचार में ड्यूटी लगाई जाएंगी। इससे पहले सीएम ने सरकार के अब तक के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड उनके समक्ष रखा। बैठक में सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, चंदन राम दास मौजूद रहे।भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय रविवार अपराह्न साढ़े तीन बजे तिलक रोड स्थित भाऊराव देवरस कुंज संघ मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान विजयवर्गीय ने संघ के महानगर स्तर के स्वयंसेवकों से अनौपचारिक मुलाकात की। विजयवर्गीय ने उनके साथ चाय पर चर्चा की।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    कुलगाम आतंकी हमले में शहीद भूपेंद्र भैना के परिजनों का छलका दर्द: अंतिम दर्शन तक नहीं हुए; पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने जताया शोक

    “बॉलीवुड में बदल गया है दौर…”: हॉलीवुड के कल्चर से काफी प्रभावित दिखे संजय दत्त, एक्टर ने बताई इंडस्ट्री की सच्चाई

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    कुलगाम आतंकी हमले में दूसरे मजदूर की भी मौत: श्रीनगर समेत पूरे कश्मीर में हाई अलर्ट, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन तेज

    नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.