विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद उत्तर प्रदेश के मतदाताओं की फाइनल सूची जारी कर दी गई है. राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 13 करोड़ 39 लाख रह गई है. एसआईआर (Special Intensive Revision) से पहले वोटरों की संख्या 15 करोड़ 44 लाख थी. वहीं, जनवरी में आए ड्राफ्ट से तुलना की जाए तो (final voter list released) वोटरों की संख्या में 84 लाख से ज्यादा का इजाफा हुआ है.
final voter list released – अंतिम सूची में पुरुष मतदाता की संख्या 7 करोड़ 30 लाख (7,30,71,061) से ज्यादा है और महिला मतदाता 6 करोड़ 9 लाख (6,09,09,525) से ज्यादा हैं. थर्ड जेंडर मतदाता 4206 हैं. ड्राफ्ट सूची और अंतिम मतदाता सूचियों की तुलना करते हुए रिनवा ने बताया कि मतदाताओं की संख्या में 84,28,767 की वृद्धि हुई है. इसमें 42,27,902 पुरुष मतदाता, 42,00,778 महिला मतदाता और 87 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं.
अंतिम मतदाता सूची (10 अप्रैल 2026):
•यूपी में कुल मतदाता संख्या पहुंची 13,39,84,792
•पुरुष मतदाता: 7,30,71,061 (54.54%)
•महिला मतदाता: 6,09,09,525 (45.46%)
•तृतीय लिंग मतदाता: 4,206 (0.01% से कम)
•1819 आयु वर्ग: 17,63,360 (1.32%
•जेंडर रेशियो: 834
ड्राफ्ट सूची (6 जनवरी 2026):
•कुल मतदाता: 12,55,56,025
•पुरुष मतदाता: 6,88,43,159 (54.83%)
•महिला मतदाता: 5,67,08,747 (45.17%)
•तृतीय लिंग मतदाता: 4,119 (0.01% से कम)
•1819 आयु वर्ग: 3,33,981 (0.27%)
•जेंडर रेशियो: 824
ड्राफ्ट सूची के मुकाबले वृद्धि:
•कुल मतदाताओं में बढ़ोतरी: 84,28,767
•पुरुष मतदाताओं में वृद्धि: 42,27,902
•महिला मतदाताओं में वृद्धि: 42,00,778
•तृतीय लिंग मतदाताओं में वृद्धि: 87
•1819 आयु वर्ग में वृद्धि: 14,29,379
•जेंडर रेशियो में सुधार: +10
सबसे ज्यादा बढ़ोतरी वाले जिले:
1.प्रयागराज 3,29,421
2.लखनऊ 2,85,961
3.बरेली 2,57,920
4.गाजियाबाद 2,43,666
5.जौनपुर 2,37,590
सबसे ज्यादा बढ़ोतरी वाले विधानसभा क्षेत्र:
1.साहिबाबाद (55) 82,898
2.जौनपुर (366) 56,118
3.लखनऊ पश्चिम (171) 54,822
4.लोनी (53) 53,679
5.फिरोजाबाद (97) 47,757
राजनीतिक दलों से प्राप्त ज्ञापन:
•कुल 107 ज्ञापन प्राप्त •समाजवादी पार्टी: 85 •भारतीय जनता पार्टी: 10 •भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस: 9 •बहुजन समाज पार्टी: 1 •सीपीआई(एम): 1 •आम आदमी पार्टी: 1 •सभी ज्ञापनों में उठाई गई शिकायतों का निस्तारण किया गया
बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) की भागीदारी:
•कुल 5,82,877 बूथ लेवल एजेंट्स ने प्रक्रिया में भाग लिया •सभी मान्यता प्राप्त दलों के एजेंट्स ने सक्रिय सहयोग किया
पार्टी वाइज बूथ लेवल एजेंट्स की संख्या:
•भारतीय जनता पार्टी: 1,61,581 •समाजवादी पार्टी: 1,57,631 •बहुजन समाज पार्टी: 1,54,224 •भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस: 97,153 •आम आदमी पार्टी: 6,480 •अपना दल (सोनेलाल): 5,493 •भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी): 315
बुक ए कॉल विद BLO सुविधा:
•मतदाता अब BLO से सीधे बात करने के लिए कॉल बुक कर सकते हैं •voters.eci.gov.in और ECINET ऐप के जरिए सुविधा उपलब्ध •कुल 8,63,297 कॉल्स बुक •8,33,140 (97%) मतदाताओं से BLO द्वारा संपर्क •कॉल निस्तारण में यूपी को देश में प्रथम स्थान


