उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने प्रेम और विश्वास के नाम पर रूह कंपा देने वाली साजिश का पर्दाफाश किया है. एक 17 साल की नाबालिग लड़की जिसे अपना प्रेमी समझकर घर-बार छोड़ने को तैयार थी, उसी प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी जिंदगी तबाह कर डाली. घटना नूरपुर थाना क्षेत्र की है. पुलिस को दी (friends committed gangrape) गई तहरीर के अनुसार, टीटू पाल नामक युवक पिछले चार-पांच महीनों से लड़की के संपर्क में था. उसने लड़की को अपने प्यार के जाल में इस कदर फंसाया कि उसने अपने ही परिवार को दांव पर लगा दिया.
friends committed gangrape – साजिश के तहत, टीटू ने लड़की को नींद की गोलियों के दो पत्ते लाकर दिए. 8 अप्रैल की रात लड़की ने परिवार के सभी सदस्यों की चाय में वे गोलियां मिला दीं. जब पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया, तब टीटू लड़की के घर पहुंचा. प्रेमी के कहने पर लड़की ने घर की अलमारी से सोने-चांदी के तमाम जेवर और 20 हजार रुपये की नकदी समेटी और रात 10 बजे उसके साथ फरार हो गई.
बैंक्वेट हॉल में गैंगरेप
टीटू लड़की को लेकर एक जानने वाले के बैंक्वेट हॉल के कमरे में पहुंचा. वहां उसने अपने तीन दोस्तों रितेश, विशेष और मोहन को भी बुला लिया. आरोप है कि वहां सभी ने जमकर शराब पी और फिर उस नाबालिग लड़की के साथ पूरी रात सामूहिक दुष्कर्म किया. वारदात के बाद आरोपी सुबह 5 बजे लड़की को वापस उसके घर के पास छोड़ गए. लड़की चुपचाप घर में आकर सो गई. परिवार जब सुबह सोकर उठा, तो उन्हें सिर भारी होने के बावजूद यह अंदाजा नहीं था कि रात भर में क्या खेल हो चुका है.
चोरी की सूचना पर खुली पोल
10 अप्रैल को जब लड़की की मां को एक रिश्तेदार की शादी में जाना था, तो उन्होंने गहने निकालने के लिए अलमारी खोली. गहने गायब देख घर में हड़कंप मच गया. परिवार ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को चोरी की सूचना दी. जब पुलिस घर पहुंची और जांच शुरू की, तो नाबालिग लड़की डर गई. उसने रोते हुए घरवालों के सामने पूरी सच्चाई उगल दी.


