WhatsApp Security Tips: आज के समय में व्हाट्सएप सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं बल्कि हमारी पर्सनल जानकारी का बड़ा केंद्र बन चुका है. इसमें आधार, पैन और जरूरी डॉक्यूमेंट्स तक सेव रहते हैं. ऐसे में अगर आपका अकाउंट किसी दूसरे डिवाइस में लॉग इन हो जाए तो बड़ा खतरा हो सकता है. हैकर्स आपकी चैट और डेटा तक पहुंच सकते हैं. इसलिए समय रहते यह जांचना बेहद जरूरी है कि आपका व्हाट्सएप कहीं और एक्टिव तो नहीं है.
ऐसे चेक करें कहां-कहां लॉग इन है आपका अकाउंट
अगर आपको शक है कि आपका व्हाट्सएप किसी और डिवाइस में चल रहा है तो इसे आसानी से चेक किया जा सकता है. इसके लिए अपने एंड्रॉयड या आईओएस फोन में व्हाट्सएप खोलें और ऊपर दाईं तरफ दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें. इसके बाद लिंक्ड डिवाइस ऑप्शन में जाएं जहां आपको उन सभी डिवाइस की लिस्ट दिखाई देगी जहां आपका अकाउंट लॉग इन है. यहां आप हर डिवाइस की एक्टिविटी भी देख सकते हैं. यह फीचर यूजर्स को अपने अकाउंट पर पूरा कंट्रोल देता है और किसी भी संदिग्ध लॉग इन को पहचानने में मदद करता है.
संदिग्ध डिवाइस को तुरंत करें लॉग आउट
अगर आपको लिस्ट में कोई ऐसा डिवाइस दिखाई देता है जिसे आप पहचान नहीं पा रहे हैं, तो तुरंत उसे हटाना जरूरी है. इसके लिए उस डिवाइस पर क्लिक करें और लॉग आउट ऑप्शन चुनें. इससे उस डिवाइस से आपका व्हाट्सएप तुरंत हट जाएगा. अगर आपने कभी साइबर कैफे या किसी और के कंप्यूटर में व्हाट्सएप खोला है (WhatsApp Security Tips) तो काम खत्म होने के बाद तुरंत लॉग आउट करना जरूरी है. ऐसा करने से आपके डेटा की सुरक्षा बनी रहती है और किसी भी तरह के फ्रॉड या हैकिंग का खतरा कम हो जाता है.


