UP BJP politics news- अखिलेश को क्यों दर्द हो रहा है- स्वतंत्र देव सिंह
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि प्रदेश में गुंडे-माफियाओं, अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चल रहे हैं तो उनके आकाओं और सरगनाओं को दर्द हो रहा है। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव का विलाप भी इसी की कड़ी है। आश्चर्य है कि जिनकी सरकार में कानून-व्यवस्था की बदतर स्थिति, बेकाबू अपराध के कारण यूपी की अंतर्राष्ट्रीय बदनामी हुई थी, आज वह बदलते और चमकते उत्तरप्रदेश पर प्रश्न उठा रहे हैं।
सपा मुखिया के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि ऐसा लगता है कि सपा अध्यक्ष अपनी सरकार की सफलता के आंकड़े आज गिना रहे थे। उनकी सरकार की अराजकता, युवा, किसान विरोधी नीतियों का ही फल था कि जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया। अवसरवादी गठबंधनों का खेल खेलने के बाद भी जनता से नकारे जाने के कारण सपा सहित पूरा विपक्ष हताश और अवसादग्रस्त है।
श्री सिंह ने कहा कि जिस सपा सरकार में भर्ती आयोग भ्रष्टाचार का अड्डा बने हुए थे |लाखों युवाओं की मेधा से खिलवाड़ किया गया, नौकरियों में भ्रष्टाचार का नंगा नाच हुआ आज उसके कर्ता-धर्ता के मुंह से युवाओं की चिंता हास्यास्पद और घड़ियाली आंसू से अधिक कुछ नहीं है।
गौरतलब है की योगी सरकार जिस प्रकार माफिया और बाहुबलियों पर शिकंजा कस रही है, उसका असर साफ़ देखा जा सकता है, आये दिन सरकारी बुलडोज़र अवैध सम्पतियों को गिरा रही है, जिसमे की बाहुबलियों और माफियाओं पर सबसे ज्यादा कार्रवाइयां हो रही है |
सपा इसे भले ही राजनीतिक बदला बताये मगर योगी सरकार इसे कानून के दायरे में हुए कार्यो में गिन रही है, और अवैध कब्ज़े व ज़मीने खाली हो रही है, जिसमे की अतीक अहमद, मुख़्तार अंसारी, नसीमुद्दीन सिद्द्की, सपा के कदावर नेता आज़म खान सभी इसकी ज़द में है |
अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि एक छोटी सी वेबसीरीज के लिए भाजपा सरकार तांडव मचा रही है। यूपी पुलिस जिन्हें ढूंढने गई है, उसे ढूंढने दूसरे राज्य की पुलिस यहां आई है। स्वदेशी की बात करने वाली सरकार क्यों नहीं ऐमजॉन से बड़ा प्लेटफार्म खड़ा करती है। अखिलेश ने कहा कि मैने वेबसीरीज नहीं देखी है। इन लोगों के पास ऐप है। यही लोग तांडव और न जाने क्या क्या देख रहे हैं ।
संस्कृत की पढ़ाई दिलवाएगी 25 हजार रुपए तक का सालाना प्रोत्साहन
“UP BJP politics news- अखिलेश को क्यों दर्द हो रहा है- स्वतंत्र देव सिंह”ऐसी तमाम ख़बरों के लिए जुड़े रहे करंट न्यूज़ के साथ, हमे बताये कैसा लगा आर्टिकल लाइक, शेयर, सब्सक्राइब करके |
Government Jobs in UP-मार्च तक और 25 हज़ार सरकारी भर्तियां- योगी आदित्यनाथ