- मकान का हिस्सा ढह जाने से दो की गई जान
कोलकाता। जहरीली गैस की चपेट में आकर दो श्रमिकों की मौत हो गई। दरअसल ये श्रमिक कोलकाता के गोल्फ ग्रीन इलाके में स्थित एक मकान के रिजर्वर की सफाई करने उतरे थे। इन मृतकों में से एक का नाम श्याम हलदर बताया जा रहा है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है।
जानकारी मिल रही है कि दोनों रिजर्वर की सफाई करने उतरे थे। काफी देर तक अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जिसके बाद मकान मालिक ने स्थानीय थाने को यह जानकारी दी। तुरंत पुलिस ने मौके पर पहुँचकर अन्य सफाई कर्मियों की मदद से उनके शवों को बाहर निकाला।
वही दूसरा मामला उत्तर कोलकाता के रवींद्र सरणी इलाके का है जहाँ जर्जर मकान का हिस्सा ढहने से दो लोगों की मृत्यु हो गई ।जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मरने वालों की शिनाख्त मोहम्मद तौफीक व राजीव गुप्ता के तौर पर हुई है। इनकी मृत्यु मलबे में दबने से हुई है। मलबे में पांच लोग दब गए थे, तुरंत उन्हें विभाग की टीम ने आकर मलबे से निकाला लेकिन अस्पताल ले जाते समय दो लोगों की मौत हो जबकि तीन की हालत गंभीर हैं।