Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, ‘इग्जेम्प्लर’ श्रेणी में राजधानी को मिला सर्वोच्च स्थान
    • ‘तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है’, ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार
    • सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR दर्ज
    • बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, ‘सर्च एंड डिस्ट्रॉय’ ऑपरेशन में आतंकियों का ठिकाना तबाह
    • दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड़े नियम
    • महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, ’12th Fail’ वाले मनोज शर्मा बने मुंबई के नए लॉ एंड ऑर्डर चीफ
    • सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार्य
    • Bengal Madrasa News: पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर एक्शन की तैयारी, सुवेंदु सरकार जल्द जारी करेगी नोटिफिकेशन
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, May 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » जंगलों का विनाश करके कोयला खनन उचित नहीं – टीएस सिंहदेव

    जंगलों का विनाश करके कोयला खनन उचित नहीं – टीएस सिंहदेव

    June 7, 2022 छत्तीसगढ़ 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य में राजस्थान को कोल ब्लॉक की मंजूरी का भारी विरोध हो रहा है। सर्व आदिवासी समाज और ग्रामीणों का विरोध लगातार जारी है। सोमवार को छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singh Dev) परसा कोल माइंस क्षेत्र के गांवों में पहुंचे। सरगुजा के हरिहरपुर गांव में आंदोलनरत ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि व्यक्तिगत रूप से मेरा मानना है कि घने जंगलों का विनाश करके कोयला खनन नहीं होना चाहिए। कोयला ऐसी जगहों से भी निकाला जा सकता है, जहां जंगल नहीं हैं। अगर ग्रामीण एकजुट रहे तो उनकी जमीन कोई नहीं ले सकता। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि राहुल गांधी से मुलाकात कर प्रभावित ग्रामीणों का दर्द उन्हें बताएंगे।

    इसे भी पढ़ें – पिछले 10 वर्षों से देश में नहीं हुआ कोई बड़ा दंगा, सद्गुरु बोले धार्मिक असहिष्णुता केवल टीवी पर

    TS Singh Dev – टीएस सिंहदेव परसा कोल ब्लॉक के घाटबर्रा-हरिहरपुर जंगल पहुंचे। पेड़ों की कटाई के विरोध में जंगल में बैठे ग्रामीणों से मुलाकात की और उनसे चर्चा कर उनकी राय भी जानी। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि पहले सभी बढ़िया से राय सलाह करो। एक स्पष्ट राय बनाकर अपना पक्ष रखें। मैं आपके साथ हूं। यदि ग्रामवासियों का निर्णय विरोध में हैं तो किसी भी हालत में जंगल की कटाई नहीं करने देंगे। सिंहदेव ने कहा कि मैं इस मामले में मुख्यमंत्री से भी मिला था। ग्राम सभा की तिथि बढ़ाने का आग्रह किया हूं। बहुत जल्द निर्णय लेंगे। आप सभी अपनी राय से ग्रामसभा में निर्णय करें। अभी घाटबर्रा में ग्राम सभा होना है। मेरी राय से नहीं, किसी और के राय से नहीं बल्कि आप निर्णय लें।

    इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री बृजमोहन का बेतुका बयान,बोले कांग्रेस के लोग निकम्मे और नामर्द हैं

    जैव विविधता से भरे और समृद्ध हसदेव अरण्य के जंगल में प्रस्तावित परसा ईस्ट, केते बासेन परियोजना में 2711 हेक्टेयर भूमि पर कोयला खनन किया जाएगा। इसमें 1898 हेक्टेयर भूमि वनक्षेत्र है और बाकी परसा, फतेहपुर, हरिहरपुर एवं घाटबर्रा के ग्रामीणों की भूमि है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परियोजना को लेकर स्पष्ट कर दिया है कि जो इसका विरोध कर रहे हैं, वे अपने घरों की बिजली बंद कर दें। वहीं इस विचारधारा के उलट प्रदेश के पंचायत मंत्री इस खदान को लेकर आंदोलनकारियों के साथ हैं। टीएस सिंहदेव के भतीजे एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदितेश्वर शरण सिंहदेव सहित कांग्रेस नेता भी लगातार खदान का विरोध कर रहे हैं। स्थानीय कांग्रेस भी जंगल कटाई का विरोध कर रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ईंधन संकट पर कांग्रेस का पलटवार, शैलेश नितिन त्रिवेदी बोले—जनता के जख्मों पर नमक छिड़क रही मोदी सरकार

    महासमुंद में आकाशीय बिजली का कहर, घर में लगी भीषण आग; पिरदा में एक किसान की मौत

    कर्मचारियों के लिए ‘वर्क फ्रॉम होम’ की मांग, ईंधन संकट के बीच फेडरेशन ने सीएम को लिखा पत्र

    Petrol Crisis: धमतरी में पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार, पंपों पर लगी लंबी कतारें; कई पंप हुए बंद

    जांजगीर में सामूहिक हत्याकांड, बेटे ने ही माता-पिता और भतीजे-भतीजी को उतारा मौत के घाट

    Durg News: मंत्री गजेंद्र यादव ने छोड़ी लग्जरी कार, ईंधन बचाने के लिए ई-रिक्शा से कर रहे सफर

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.