बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में भाजपा के लव-कुश रथ यात्रा (Truck Caught Fire) में शामिल हवन कुंड वाले  ट्रक में गुरुवार की रात अचानक आग लग गई और देखते-देखते धू-धू कर ट्रक पूरी तरह जल गया। इस घटना में ट्रक   के चालक के भी जख्मी होने की सूचना है।

इसे भी पढ़ें – होटल के कमरे में पत्नी बता कर ले गया युवक, फिर चिकन लॉलीपॉप खिलाकर मुंह में मार दी गोली

दरअसल, भाजपा पूरे बिहार में लव-कुश रथ यात्रा निकाल रही है। यह यात्रा पटना से 2 जनवरी को शुरू हुई थी, जो प्रदेश के सभी जिलों में होते हुए 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचने वाली थी। गुरुवार की देर रात रथ यात्रा बेगूसराय पहुंची और सिंघौल स्थित हर्ष गार्डन में विश्राम कर रही थी। देर रात रथ यात्रा में शामिल हवन कुंड वाले ट्रक में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि हवन कुंड में आग रह जाने की वजह से ट्रक में आग लग गई थी। आग लगने पर चालक  ने बुझाने का प्रयास किया, जिसमें वह जख्मी हो गया।

इसे भी पढ़ें – तुष्टिकरण के जरिए सत्ता पाने वालों की राजनीति बंद होने वाली है : नित्यानंद राय

Truck Caught Fire – बेगूसराय (सदर) के पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार ने शुक्रवार को बताया कि घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से हवन कुंड का ट्रक पूरी तरह जल गया।सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल की।घायल चालक को इलाज के लिए सिंघौल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

Share.
Exit mobile version