Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीखा निशाना
    • रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा
    • केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेजे गए लोग
    • प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘गूंज’ छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस में भिड़े कार्यकर्ता, हाथापाई
    • दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई योजना
    • पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सुसाइड नोट बरामद
    • पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी को दबोचा
    • उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहित 14 की मौत
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धामी का प्रभावी कदम, विदेशों में तैनात राजदूतों का लेंगे सहयोग

    पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धामी का प्रभावी कदम, विदेशों में तैनात राजदूतों का लेंगे सहयोग

    October 18, 2022 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तराखंड के उत्पादों को विदेशों में पहचान दिलाने व पर्यटन (Tourism) को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार विदेशों में तैनात राजदूतों का सहयोग लेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह ऐलान करते हुए अफसरों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। सरकार की इस पहल के बाद विदेशों में राज्य के उत्पादों को पहचान दिलाने और राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।सात देशों में तैनात भारतीय राजदूत सोमवार को सीएम आवास में मुख्यमंत्री धामी से मिले। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वन डिस्ट्रिक्ट-टू प्रोडक्ट को विभिन्न देशों में बढ़ावा देने के लिए राजदूतों की मदद लेगी। उन्हें राज्य के स्थानीय उत्पादों की जानकारी दी जाएगी ताकि वे अलग अलग देशों में इसका प्रचार-प्रसार करें।

    इसे भी पढ़ें – धामी सरकार का रिपोर्ट कार्ड तैयार, कहीं कुछ कमियां तो कहीं जमकर हुई तारीफ

    Tourism – सीएम ने कहा की राज्य में पर्यटन, उद्योग और बागवानी के क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं। उन्होंने राजदूतों से कहा कि वे जिन देशों में कार्य कर रहे हैं , वहां के बारे में सरकार के अफसरों को जानकारी दें। उन्होंने राज्य के अफसरों को निर्देश दिए कि दो दिन तक राजदूतों के साथ संबंधित विषयों पर चर्चा कर सुझाव लें और इस संदर्भ में कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को उत्कृष्ट राज्य बनाने के लिए इन सुझावों पर अमल भी किया जाएगा।इस दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी का विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन के विकास के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

    इसे भी पढ़ें – बदरीनाथ जायेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, सैनिकों के साथ मनाएंगे दिवाली

    सीएम से मुलाकात के दौरान राजदूतों ने सुझाव दिया कि राज्य के पर्वतीय उत्पादों और भोजन को बढ़ावा दिया जाए। उनकी मेन्यूफेक्चरिंग, ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग की अच्छी व्यवस्था कराई जाए। बैठक में सुझाव दिया गया कि उत्तराखंड को योग और वेलनेस टूरिज्म के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर तेजी से उभारा जा सकता है। इस मौके पर स्वीडन में भारत के राजदूत तन्मय लाल, तजाकिस्तान में राजदूत विराज सिंह, पनामा में राजदूत उपेन्द्र सिंह रावत, ब्रूनेई में राजदूत आलोक अमिताभ, केन्या में राजदूत नामग्या खम्पा, स्लोबानिया में राजदूत नम्रता एस कुमार, अल्जीरिया में गौरव अहलूवालिया, उद्योग और आयुष सचिव डॉ. पंकज पांडेय आदि मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गांव

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.