इस धरती पर प्रकृति हमेशा मौसम मे परिवर्तन होता रहता है जिसके कारण इस धरती पर गर्मी, सर्दी और बरसात जैसे मौसम देखने को मिलते है और जब यह मौसम अपनी चरम सीमा पर आ जाता है, तो यही मौसम हमे दुःख का भी एहसास कराने लगते है|
ऐसे में गर्मी बहुत अधिक होने लगती है और यह हमारे लिए नुकसानदायक होता है इससे होने वाली समस्याओं को इन्सान, जानवर, पशु-पक्षी सबको झेलना पड़ता है|
मौसम मे परिवर्तन हर साल देखने को मिलता है| आजकल सभी कड़कती धूप व गर्मी से परेशान है| गर्मी के मौसम मे घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है|
गर्मी के होने से हमे कई तरह की परेशानियों को झेलना पड़ता है तो आईये जानते है गर्मी से कैसे बचा जाए|
- गर्मियों में गाढे रंगीन मोटे कपड़ो की अपेक्षा हल्के और सफ़ेद जैसे हल्के रंगो के कपड़ो का प्रयोग करें, इसमे ज्यादा गर्मी का एहसास नहीं होगा|
- हमें घर के अंदर हवादार ,ठंडे स्थान पर रहना चाहिए| यदि बाहर का कोई जरुरी काम हो तो वह काम सुबह या शाम के समय करे , इससे आपको धूप से बचाव मिलेगा|
- गर्मियों के मौसम मे अपने छत पर ,बालकनी पर, एक बाऊल या कटोरी मे पानी भर कर जरूर रखे ,ताकि
हमारे पक्षियों को भी पानी मिल सकें| - सिर को कपड़े से ढके या क्योंकि सिर पर ज्यादा तेज धूप लगने से हमारे बाल खराब हो जाते है तथा
सिर मे दर्द होने लगता है| लू से बचने के लिए प्याज का सेवन करना चाहिए| - गर्मियों में ज्यादा तेल मसाले वाला भोजन नहीं खाना चाहिए, ये हमारे पाचन क्रिया पर सीधा प्रभाव डालता है| जो हमारे सीने मे जलन पैदा करता है| गर्मियों मे ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए|
- हमें खीरा, तरबूज, खरबूज, ककड़ी मौसमी फल और पेय पदार्थ में दूध, दही, लस्सी, छाछ, निम्बू, गन्ने का रस भी हमारे शरीर के लिए लाभदायक होते है इसलिए हमे गर्मियों में इनका सेवन करना चाहिए|
- हमें ठंडी सब्जियों जैसे :- घीया ,तोरी, टिंडा, और पुदीना और धनिये का सेवन करना चाहिए| ये सब्जियाँ बहुत ठंडी होती है और हमारे शरीर को ठंडक देती है|
- गर्मियों से हमारे त्वचा पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है , तेज धुप के कारण हमारे त्वचा काली होने लगती है, ऐसी स्थिति से बचने के लिए जब भी घर से बाहर निकले तो अपने शरीर के अंग हल्के कपड़े से जरुर ढके और धुल से बचने के लिए आंखो पर चश्मे का उपयोग करें|
- धूप मे जाने से पहले भोजन करे जिससे की खली पेट उलटी न हो, अक्सर धूप मे ऐसा होता है| गर्मियों में तेज धूप से आकर तुरंत कभी भी नहाना भी नही चाहिए जो की हमारे शरीर के तापमान को सर्दगर्म मे परिवर्तन कर देता है|
Image Source : Google