थायराइड एक तरह की ग्रंथि ( ग्लैंड ) होती है| ये गले में आगे वाले हिस्से मे होता है| इसे लोग थायराइड कहते है| ये एक तितली के आकार जैसा होता है|
यह ग्लैंड हमारे शरीर के मेटाबॉल्जिम को नियंत्रित करता है| जो भी हम खाते है ये उसे ऊर्जा मे बदलने का कार्य करता है|
इसके अलावा यह हमारी हड्डियों, मांसपेशियों व कोलेस्ट्रोल को भी प्रभावित करता है| थायराइड एक प्रकार से साइलेंट किलर है जिसके लक्षण एक साथ नहीं दिखाई देते है| पुरूषों मे थायराइड की समस्या कम होती है बजाये महिलाओं के|
थायराइड की समस्या महिलाओ, पुरूषों, बच्चों,और किशोरों मे आम बात है| थायराइड किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है|
इसे भी पढ़ें: खुश रहने के लिए करें रोज नियमित एक्सरसाइज
आजकल थायराइड ज्यादा देखने को मिल रहा है| ख़राब जीवन शैली के चलते| बच्चों मे इसकी समस्या के लिए माता – पिता ही जिम्मेदार होते हैं|
अगर गर्भावस्था के दौरान मां को थायराइड समस्या है तो बच्चे को भी यह समस्या हो सकती है| इसके अलावा अगर माँ के खान -पान से भी बच्चे को फैक्शन होने की संभावना रहती है|
इन सभी समस्याओं को आम समझकर ज्यादातर लोग इग्नोर करते हैं जो बाद में खतरनाक साबित हो सकता है और कई बार तो जानलेवा साबित भी हो सकता है|
अब हम आपको इसके लक्षण बताते है :-
1 हमारी त्वचा धीरे धीरे रूखी चेहरे की चमक कम होने लगती है|
2 बहुत ज्यादा भूख लगने लगती है हर थोड़ी देर बाद कुछ खाने का मन करता है|
3 ठीक से नींद न आना, पूरी रात जगे रहना|
4 हाथों का काँपना|
5 दिल की धड़कन का धीरे- धीरे आना|
6 बालो का तेजी से झड़ना और पतला होना|
7 अचानक से वजन का बढ़ना जो की हमारे शरीर के लिए अच्छा नहीं है|
8 शरीर का रक्त चाप बढ़ जाना|
9 मांसपेशियों मे दर्द होना|
10 महिलाओं को माहवारी के समय पेट मे बहुत ज्यादा दर्द होना|
थायराइड से बचने के उपाय :-
1 थायराइड को कम करने के लिए आप रोज़ाना हल्दी का दूध पिए|
2 मुलेठी का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। मुलेठी में मौजूद तत्व थायराइड ग्रंथी को संतुलित बनाते है| मुलेठी कैंसर को बढ़ने से भी रोकता है|
3 थायराइड मे अदरक का सेवन करना चाहिए, ये इसको को बढ़ने से रोकता है और उसकी कार्यप्रणाली में सुधार लाता है|
इंस्टा से भी जुड़े :http:// https://www.instagram.com/
5 रोज सुबह लौकी का जूस पीने से भी थायराइड खत्म करने मे मदद मिलती है|
6 दो चमच तुसली के रस मे आधा चम्मच एलोवेरा जूस मिलाकर सेवन करने से इस बीमारी से छुटकारा मिलता है|
7 रोज सुबह एक्सरसाइज करें इससे थायराइड कण्ट्रोल मे रहता है और बढ़ता भी नहीं है|
8 व्यक्ति को रोजाना तीन से चार लीटर पानी पीना चाहिए| ये शरीर से विषैला पदार्थ निकलने मे मदद करता है|
9 थायराइड में नारियल के तेल का प्रयोग भी कर सकते हैं, 1 से 2 चम्मच नारियल का तेल गुनगुने दूध के साथ खाली पेट सुबह-शाम लेने से भी इस रोग में फायदा होता है|
10 ब्रोकली और गोभी, स्वस्थ पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसका सेवन करना चाहिए, ये आयोडीन की कमी को पूरा करता है|
Image Source : Google