रांची : झारखंड में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने प्रदेश कार्यालय से लवकुश रथ को रवाना किया। रथ कुशवाहा महासभा के तत्वाधान में निकाला गया है। इसके माध्यम से पूरे प्रदेश में अयोध्या राम मंदिर मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर (Those Who Deny Ram Cannot Unit India) अक्षत निमंत्रण वितरण किया जाएगा। प्रकाश ने रथ को झंडा दिखाकर जय श्रीराम उद्घोष के बीच रवाना किया।
इसे भी पढ़ें – स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 रिपोर्ट में15वें स्थान पर रहा झारखंड, जमशेदपुर राज्य का सबसे स्वच्छ शहर
इस अवसर पर बोलते हुए प्रकाश ने कहा कि 500वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त हो रही है। राम लला का भव्य दिव्य मंदिर सनातन की ध्वजा को विश्व में लहराया है। आज पूरा सनातन समाज राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित है। गौरव का अनुभव कर रहा है। राम को नकारने वाले भारत नहीं जोड़ सकते हैं प्रकाश ने कहा कि कुशवाहा महासभा ने रथ के माध्यम से रामकाज में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सराहनीय कार्य किया है। कुशवाहा महासभा इस पुण्य कार्य के लिए बधाई का पात्र है।
इसे भी पढ़ें – नक्सलियों ने अपने ही साथी को उतारा मौत के घाट, पुलिस मुखबिरी के आरोप में दी सजा!
Those Who Deny Ram Cannot Unit India – उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण को नकारे जाने पर कहा कि राम भारत की पहचान है। राम को नकारने की फितरत कांग्रेस के इतिहास में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत को तोड़ने वाली पार्टी है।राम को नकारने वाले भारत को कभी नहीं जोड़ सकते। विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने कहा कि कुशवाहा समाज लव कुश का वंशज है। आज जब भगवान राम 500 वर्षों के बाद अपने घर में विराजमान होने जा रहे, यह समाज के लिए गौरव का क्षण है। प्रदेश में 8 रथ निकाले जा रहे जिसके माध्यम से गांव गांव में निमंत्रण अक्षत का वितरण करेगा।
