नई दिल्ली : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंत्रालय को दिवाली से (Third Installment Released)पहले स्पर्श प्रणाली के जरिये पेंशन पाने वाले पूर्व रक्षाकर्मियों को ‘वन रैंक वन पेंशन स्कीम’ (ओआरओपी) के तहत भुगतान की तीसरी किस्त जारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सभी पूर्व रक्षा कर्मियों को पेंशन के लिए ओआरओपी भुगतान की तीसरी किस्त दिवाली से पहले जारी करने का निर्देश दिया गया है। बैंकों और अन्य एजेंसियों को भी उनके जरिये पेंशन हासिल करने वाले सभी रक्षा पेंशनभोगियों के लिए ऐसा ही करने का निर्देश दिया गया है।
इसे भी पढ़ें – नीतीश के विवादित बयान को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा जारी, कार्यवाही स्थगित
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर रक्षा बलों के लिए वन रैंक वन पेंशन योजना के कार्यान्वयन में देरी करने का आरोप लगाया। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने इस नीति को लागू किया और अब तक रिटायर फौजियों के बैंक खातों में 70,000 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने लड़कियों के लिए सैनिक स्कूलों के दरवाजे खोले और सीमा पर महिला अधिकारियों की तैनाती की सुविधा दी। कहा कि कांग्रेस ने इसके लिए केवल 500 करोड़ रुपये निर्धारित किए। जबकि वह अच्छी तरह से जानती थी कि यह राशि बहुत कम थी।
इसे भी पढ़ें – राजस्थान में परंपरा टूटेगी, हमारी सरकार बनेगी – सचिन पायलट
Third Installment Released – जब भाजपा 2014 में केंद्र में सत्ता में आई, तो उसने पूर्व सैनिकों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा किया। अब तक सरकार ने इस योजना के तहत उन्हें 70,000 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। ओआरओपी का मतलब है कि समान रैंक और समान सेवा अवधि वाले सैनिकों को समान पेंशन मिलती है,भले ही उनके रिटायर होने की तारीख कुछ भी हो।
