अंबाला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस (Ambala Crime News) ने देर रात एक कार्रवाई के दौरान दो नशा तस्करों को दबोच लिया है. पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस टीम ने 806 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. आरोपी सोनू और बादल अंबाला कैंट के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो पंजाब के अमृतसर से कार में यह नशे की खेप लेकर आए थे.
Ambala Crime News – पुलिस और सीआईए टीम को आशंका है बरामद की गई यह नशे की खेप पाकिस्तान बॉर्डर के रास्ते पंजाब पहुंची होगी, हालांकि इस अहम पहलू पर अभी गहन जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है इस मामले में ड्रग्स सप्लाई की पूरी चेन का पर्दाफाश किया जाएगा ताकि इस अवैध नेटवर्क के सरगना और मुख्य तस्कर तक पहुंचा जा सके.
पूछताछ में तस्करों के संपर्कों और डिलीवरी लेने वालों का होगा खुलासा
सीआईए-2 इंचार्ज रवि ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वे यह हेरोइन असल में कहां से लेकर आए थे और अंबाला में इसे किसे और कहां सप्लाई किया जाना था. पुलिस रिमांड के दौरान तस्करों के अन्य संपर्कों और पुराने रिकॉर्ड के बारे में भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है.
