बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस शराब बरामद करने गई पुलिस पर हमला कर दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने महिलाओं की बेरहमी से पिटाई कर दी. ये मामला देवरिया थाने के बंगरा गांव के किसनौटा (villagers attacked on police) टोला से सामने आया है. यहां शराब बरामद करने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया था. इस दौरान पुलिस ने महिलाओं को बेरहमी से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा.

इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई. महिलाएं इधर-उधर भागने लगीं. पुलिस ने महिलाओं के पैर, पीठ, जांघ, हाथ और सिर पर डंडे से हमला किया. कई जगहों पर महिलाओं के डंडे का निशान पाए गए हैं. आरोप है कि पिटाई के दौरान महिलाओं के कपड़े तक फट गए. घायल महिलाओं का इलाज SKMCH में चल रहा है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एसपी विद्या सागर अस्पताल में घायल महिलाओं से मिलने पहुंचे.

इसे भी पढ़ें – शरीर पर गहरे जख्म के निशान… क्या गर्लफ्रेंड के भाइयों ने ही किया मुन्ना का मर्डर? रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

 villagers attacked on police – गांव के लोगों में पुलिस के लिए आक्रोशित है. पुलिस की पिटाई से घायल रेणु देवी, मंजू देवी, कृष्णा देवी, किशोरी देवी, सुनीता देवी, इंदु देवी समेत अन्य कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस गांव में पहुंची और बिना कुछ सोच समझ एक अर्ध विछिप्त महिला समेत अन्य की पिटाई कर दी.

इसका गांव के लोगों ने विरोध किया. आक्रोशित पुलिसकर्मियों ने दर्जनों की संख्या में पहुंचकर गांव को घेर लिया और हर घर में घुसकर तलाशी ली. जब कोई पुरुष नहीं मिला तो महिलाओं को पीटा गया. पुलिस की पिटाई से एक दर्जन महिलाएं घायल हो गईं.

Share.
Exit mobile version