Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तारापीठ के होटल में भीषण आग से हाहाकार: 7 श्रद्धालुओं व कर्मचारियों की मौत, 45 मिनट तक टॉयलेट में फंसे रहे लोग
    • पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार
    • टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक दबाव का जिक्र, जांच की मांग
    • ‘बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी’: तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च का ऐलान
    • भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, पुलिस ने दबोचा
    • दिल्ली में पूरा हुआ 100 ‘अटल कैंटीन’ का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में मिलेगा पौष्टिक भोजन
    • ‘अटल जी के सदैव ऋणी रहेंगे झारखंडवासी’: रांची में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और कर्मवीर सिंह ने किए श्रद्धासुमन अर्पित
    • जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा विवाद: 20 अगस्त को सीएम आवास का घेराव करेंगे छात्र; सत्तापक्ष और विपक्ष में तकरार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » 1 लाख रुपये में किराए पर बुलाए हत्यारे, महिला ने बेटी के साथ मिलकर बनाया पति की हत्या का प्लान…

    1 लाख रुपये में किराए पर बुलाए हत्यारे, महिला ने बेटी के साथ मिलकर बनाया पति की हत्या का प्लान…

    April 1, 2025 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ में पारिवारिक विवादों के कारण हत्याओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. ताजा मामला कोरिया जिले के बैकुंठपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र का है. यहां एक महिला ने अपनी बेटी के साथ मिलकर (the killer called on rent) अपने ही पति की हत्या की साजिश रची. पति की जान की बोली लगाई और किराए पर हत्यारों को बुलाकर कत्ल करवा दिया. पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक अशोक कुर्रे अपनी पत्नी और बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था. मां-बेटी ने इससे परेशान होकर एक चूड़ी बेचने वाले को 1 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दे दी थी.

    बैकुंठपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र के बड़गांव ग्राम पंचायत के कोसा बाड़ी सड़क पर मौजूद पुलिया के नीचे 29 मार्च को एक युवक की लाश मिली. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस ने जांच में पाया कि मृतक खुटरापार का रहने वाला अशोक कुर्रे है. पहचान होने के बाद पुलिस ने मौत के पीछे की वजह को तलाशने में जुट गई.

    36 घंटे में सुलझी गुत्थी

    अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती थी. हालांकि, पुलिस ने कड़ी से कड़ी को मिलाना शुरू किया और देखते ही देखते वो हत्यारों तक पहुंच गई. महज 36 घंटे के भीतर पुलिस ने हत्या के कारणों का खुलासा कर दिया और हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

    पुलिस ने किया खुलासा

    कोरिया पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने प्रेस वार्ता कर इस घटना का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी और बेटी ने चार अन्य आरोपियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी. पुलिस ने मां-बेटी समेत सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है. पुलिस की पूछताछ में मां-बेटी ने बताया कि मृतक अशोक दोनों के साथ काफी मारपीट करता था. आए दिन उन पर अत्याचार करता था.

    the killer called on rent – इसी से परेशान होकर मां-बेटी ने उससे हमेशा के लिए छुटकारा पाने की सोची. इसके बाद उन्होंने पता किया कि वो लोग कौन से हैं जो पति को हमेशा के लिए खामोश कर देंगे. किसी तरह वो हत्यारों तक पहुंचीं और उसे 1 लाख रुपये में अशोक को जान से मारने की सुपारी दे दी. इसके बाद हत्यारों ने अशोक को मौत के घाट उतारकर पुल के नीचे फेंक दिया.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, पुलिस ने दबोचा

    गढ़चिरौली के आवासीय आश्रम में सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत; पीड़ित परिजनों से मिले अनूप नाग

    धमतरी की इंजीनियर बेटी आस्था लुनिया लेंगी जैन दीक्षा: जयपुर में 10 दिसंबर को मुहूर्त, नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

    मोहाली में विदेशी युवती से गैंगरेप और हैवानियत: गर्म मोम डाला, जबरन कराया देह व्यापार; आरोपी काबू

    कोरबा शहर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बारिश के बीच उमड़ा जनसैलाब

    साधु के भेष में सरकारी दफ्तरों में उगाही की शिकायत पर SP का कड़ा एक्शन, पेट्रोलिंग टीम कर रही बाहरी लोगों की जांच

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.