Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—’भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती’
    • Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहनों की दम घुटने से मौत
    • Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने में दागीं 5 गोलियां
    • NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय को किया तलब
    • Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे ‘रजदान पास’ पर बर्फबारी का मजा ले रहे पर्यटक
    • Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—’थैली पहुंचाने वाले ही बनते हैं मंत्री’
    • Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 130 मीटर लंबा स्टील ब्रिज लॉन्च
    • Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में पारा 31 डिग्री के पार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, May 21
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » चहल-धनश्री के तलाक पर इस दिन आएगा फाइनल फैसला, बॉम्बे हाई कोर्ट ने मामले को खत्म करने का दिया ऑर्डर

    चहल-धनश्री के तलाक पर इस दिन आएगा फाइनल फैसला, बॉम्बे हाई कोर्ट ने मामले को खत्म करने का दिया ऑर्डर

    March 19, 2025 खेल 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की ताजा अपडेट सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले को 20 मार्च को निपटाने का (Chahal Dhanashree’s divorce) ऑर्डर दिया है. उसने बांद्रा के फैमिली कोर्ट को तलाक पर अपना फाइनल फैसला सुनाने के लिए कहा है. हाई कोर्ट ने 6 महीने का कूलिंग-ऑफ पीरियड भी माफ कर दिया है. इसके लिए दोनों ने आपसी सहमति से एक याचिका लगाई थी. दरअसल, तलाक के लिए आपसी याचिका लगाने के बाद 6 महीने तक समझौते और फिर से एक होने के लिए समय दिया जाता है. लेकिन जब ऐसी कोई संभावना नजर नहीं आए तो कोर्ट की ओर से इसे माफ किया जा सकता है.

    कोर्ट ने क्यों दिखाई जल्दी?

    22 मार्च से आईपीएल की शुरुआत हो जाएगी. वहीं 25 मार्च को पंजाब किंग्स अपना पहला मैच खेलने के लिए उतरेगी. इस दौरान मौजूदा सीजन में पंजाब के लिए खेलने वाले युजवेंद्र चहल भी नजर आ सकते हैं. इसके बाद वो अगले दो महीने तक इस टूर्नामेंट में व्यस्त रहेंगे. चहल की भागीदारी को ध्यान में रखते हुए ही हाई कोर्ट ने फैमिली कोर्ट को 20 मार्च तक तलाक की याचिका पर फाइनल फैसला सुनाने के निर्देश दिए हैं.

    ढाई साल से रह रहे अलग

    बार एंड बेंच की रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि चहल और धनश्री ढाई साल से अलग रह रहे हैं. इसका मतलब है कि जून 2022 में दोनों का साथ छूट गया था और दोनों की राहें अलग हो गई थीं. हाई कोर्ट के आदेश ने इस खबर पर मुहर लगा दी है कि चहल और धनश्री अब साथ नहीं हैं. अलग होने के बाद उन्होंने आपसी सहमति से तलाक की मांग करते हुए 5 फरवरी को फैमिली कोर्ट में एक संयुक्त याचिका दायर की थी.

    चहल को देने होंगे 4.75 करोड़

    रिपोर्ट के मुताबिक, गुजारा भत्ता के लिए दोनों के बीच आपसी सहमति बन गई है. इसके तहत युजवेंद्र चहल 4.75 करोड़ रुपये धनश्री वर्मा को देंगे. फैमिली कोर्ट के मुताबिक वो इसमें से 2.37 करोड़ रुपये पहले ही दे चुके हैं. हाई कोर्ट के मुताबिक दोनों के बीच हुई सहमति के अनुसार अब तलाक के आदेश के बाद ही गुजारा भत्ता की दूसरी किस्त देनी है.

    Chahal Dhanashree’s divorce – बता दें दोनों का रिश्ता 5 साल पहले ही शुरू हुआ था. कोविड महामारी के दौरान डांस क्लास के दौरान नजदीकियां बढ़ीं, फिर दोनों में प्यार हुआ. 22 दिसंबर 2020 को चहल और धनश्री ने शादी कर ली थी. हालांकि, ये रिश्ता ठीक से 2 साल भी नहीं टिक पाया.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    IPL 2026 KKR vs MI: प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए कोलकाता को हर हाल में चाहिए जीत; मुंबई बिगाड़ेगी खेल?

    अनिल कुंबले के बेटे मायस ने पूरा किया 3 साल की उम्र का वादा, अमेरिका से बने इंजीनियर

    फिल सॉल्ट के IPL 2026 में खेलने पर सस्पेंस, भारत लौटने की खबर निकली झूठी!

    IPL 2026 Record: आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, सभी 10 टीमों ने जड़े शतक

    Virat Kohli Century: “एक दिन सब खत्म हो जाएगा…” KKR को हराने के बाद क्यों भावुक हुए विराट?

    यशस्वी, गिल और पंत को मिलेगा मौका? जानें अफगानिस्तान के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.