नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का प्रदर्शन इस साल बेहद निराशाजनक और शर्मनाक रहा है। 10 टीमों के इस कड़े दंगल में यह टीम अंक तालिका में सबसे (Rishabh Pant will be released) आखिरी पायदान पर रही। इस खराब प्रदर्शन का सीधा असर अब टीम के आंतरिक ढांचे और खिलाड़ियों की सेहत पर पड़ने वाला है।
आईपीएल 2026 में मिली इस करारी हार के बाद एलएसजी मैनेजमेंट बड़े पैमाने पर खिलाड़ियों की छंटनी कर सकता है, जिसके स्पष्ट संकेत टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी द्वारा दिए गए ताजा बयान के बाद मिलने शुरू हो गए हैं। टॉम मू़डी ने टीम की लीडरशिप पर दोबारा नए सिरे से विचार करने की बात की है, जिससे एलएसजी से स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की छुट्टी होने के कयास बाजार में लगने शुरू हो गए हैं।
इसे भी पढ़ें – हैदराबाद ने बेंगलुरु को 55 रनों से रौंदा; इशान किशन और अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल की मेगा नीलामी में ऋषभ पंत को ₹27 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक और सबसे महंगी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। इतने भारी-भरकम पैसों के बदले एलएसजी मैनेजमेंट ने पंत को टीम में ‘डबल रोल’ की बड़ी जिम्मेदारी दी थी। फ्रेंचाइजी ने उन्हें मुख्य विकेटकीपर बल्लेबाज के साथ-साथ टीम की कप्तानी का कांटों भरा जिम्मा भी सौंपा था।
Rishabh Pant will be released – लेकिन, ऋषभ पंत उम्मीदों के विपरीत इन दोनों में से किसी भी मोर्चे पर कामयाब नहीं हो सके। ₹27 करोड़ के भारी बजट वाले पंत ने आईपीएल 2026 के 14 मैचों की 13 पारियों में मामूली प्रदर्शन करते हुए मात्र 312 रन बनाए और उनकी लचर कप्तानी के कारण टीम पॉइंट्स टेबल में 10वें नंबर पर रही। वहीं, इससे पहले आईपीएल 2025 में भी 14 मैचों की 13 पारियों में उन्होंने सिर्फ 269 रन बनाए थे और तब टीम 7वें नंबर पर रही थी।


