राजस्थान में सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी में मकर संक्रांति पर बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में एक ही परिवार की 6 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के दौरान कार में एक ही परिवार की 8 महिलांए मौजूद थी. जबकि एक ड्राइवर व अन्य दो की हालत गभीर है. कार में सवार महिलाएं उसमें फंस गई. मौके (horrific accident in Sikar) पर पहुंचे लोगों ने शव और घायलों को बाहर निकाला. घायलों को फतेहपुर के ट्रॉमा सेंटर लाया गया. सूचना के बाद पहुंची पुलिस टीम ने क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से रास्ते से हटाकर ट्रैफिक को सुचारू करवाया गया.
इसे भी पढ़ें – शिक्षा के मंदिर में ‘मधुशाला’: बच्चों की छुट्टी कर हेडमास्टर ने उड़ाई चिकन-शराब की दावत
horrific accident in Sikar – जानकारी के मुताबिक, यह हादसा फतेहपुर के जयपुर बिकानेर हाइवे कृषि अनूसधांन केन्द्र के आगे हरसावा गांव के नजदीक हुआ है. हादसा ट्रक और कार की भीषण भिड़ंत से हुआ. एक्सीडेंट में अर्टिका कार चकनाचूर हो गई. कार में सवार महिलाएं उसमें फंस गई. मौके पर पहुंचे लोगों ने शव और घायलों को बाहर निकाला. घायलों को फतेहपुर के ट्रॉमा सेंटर लाया गया.
इसे भी पढ़ें – राजपरिवार और सरकार में फिर ठनी: हाईकोर्ट ने पलटा 14 साल पुराना फैसला, नए सिरे से होगी सुनवाई
फतेहपुर सदर थाना क्षेत्र में अर्टिगा कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई. मोड़ पर कार कंट्रोल नहीं हो सकी और सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई. कार में सवार लोग लक्ष्मणगढ़ से फतेहपुर अपने घर लौट रहे थे. ट्रक सीकर की ओर जा रहा था. हादसे में संतोष पत्नी सत्यनारायण, तुलसी देवी पत्नी ललित, मोहनी देवी पत्नी महेश कुमार, इंद्रा पुत्री महेश कुमार, आशा पत्नी मुरारी और चंदा पत्नी सुरेंद्र की मौत हो गई. घायल सोनू, वसीम और बरखा को गंभीर हालत में सीकर के कल्याण अस्पताल में भर्ती करवाया.
