आम आदमी पार्टी ने राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते हत्याकांड और नालों-गड्ढों में गिरकर होने वाली मौतों पर गहरी चिंता जताई है. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे (Delhi politics heated up) सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार बताया और कहा कि भाजपा ने सिर्फ 1 साल में ही पूरी दिल्ली का सत्यानाश कर दिया है. इन्हें जनता की जान की भी कोई परवाह नहीं है. आख़िर और कितनी जानें लेकर ये लापरवाह सरकार होश में आएगी?
उधर दिल्ली में बढ़ती हत्या और हादसोंपर आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में नदी-नालों के एक स्वघोषित विशेषज्ञ उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना हैं और उन्हीं का विभाग दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) है. दिल्ली में सिर्फ यही नहीं, बल्कि पता नहीं कहां-कहां दिल्ली सरकार और डीडीए के नाले खुले हुए हैं और उनमें गिरकर लोगों की मृत्यु हो रही है.
इसे भी पढ़ें – दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत
सौरभ भारद्वाज ने इसी के साथ एलजी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एक समय था जब वो स्वयं को लोकल गार्जियन कहते थे. वे अफसरों की पूरी फौज लेकर तत्कालीन आप सरकार की कमियां निकालते थे. अब वे एक साल से गायब हैं और सरकार को चिट्ठी भी नहीं लिख रहे हैं, क्योंकि अब भाजपा की चार इंजन वाली सरकार की पोल सबके सामने खुल गई है.
Delhi politics heated up – सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज से दो साल पहले जब पूर्वी दिल्ली में डीडीए के नाले में कोई युवक गिरा था, तो तुरंत कह दिया गया था कि यह हमारा नहीं है, यह तो एमसीडी का है. वे दूसरों पर दोष मढ़ने के लिए सबसे आगे रहते थे. मगर आज दिल्ली में एमसीडी, डीडीए, दिल्ली सरकार, उपराज्यपाल और केंद्र सरकार सब भाजपा के अधीन हैं.
