राजस्थान के जोधपुर में कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत का मामला उलझता जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है. इसके बाद अब विसरा सैंपल (Prem Baisa post mortem report) जांच के लिए जयपुर स्थित एफएसएल भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह पर स्थिति साफ हो पाएगी.
इसे भी पढ़ें – राजस्थान में हैवानियत : छात्रा को अगवा कर किया गैंगरेप, पीड़िता ने की आत्महत्या; इलाके में भारी तनाव
Prem Baisa post mortem report – सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम के दौरान छोटी और बड़ी आंत लाल दिखाई दे रही थी. यह स्थिति शरीर में किसी विषैले तत्व के पहुंचने की ओर इशारा कर सकती है, हालांकि इसे अंतिम निष्कर्ष नहीं माना जा रहा. यही वजह है कि विसरा की केमिकल एनालिसिस करवाई जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शरीर में जहर था या नहीं. यदि जहर की पुष्टि होती है, तो यह भी जांच का विषय होगा कि वह शरीर में कैसे पहुंचा.
इसे भी पढ़ें – आबूरोड हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को रौंदा; एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत
मामले में एक और एंगल इंजेक्शन से जुड़ा सामने आया है. आश्रम से जुड़े कंपाउंडर देवी सिंह ने पुलिस को बताया कि साध्वी पहले भी कई बार डेक्सोना इंजेक्शन ले चुकी थीं. घटनास्थल के बाहर Asthalin (अस्थमा में उपयोगी दवा) की दो शीशियां भी मिलने की जानकारी सामने आई है. इससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या साध्वी को अस्थमा की समस्या थी. डेक्सोना एक स्टेरॉयड दवा है, जो फेफड़ों की सूजन कम करने और सांस की नलियों को खोलने में मदद करती है, लेकिन अधिक मात्रा में इसका उपयोग खतरनाक हो सकता है.
