राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी क्षेत्र में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. क्षेत्र के हिंगोटिया स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर की (Madhushala in temple of education) अनुशासनहीनता ने सरकारी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हेड मास्टर ने स्कूल के बच्चों की दोपहर ढाई बजे ही छुट्टी कर दी और स्कूल में नॉनवेज पार्टी का आयोजन कर टिक्कड़ चिकन बना डाला.
इसे भी पढ़ें – राजपरिवार और सरकार में फिर ठनी: हाईकोर्ट ने पलटा 14 साल पुराना फैसला, नए सिरे से होगी सुनवाई
जानकारी मिलने पर गांव के लोग स्कूल पहुंचे तो स्कूल के बाहर स्कूल मैदान में धूप सेक रहे हेडमास्टर ने ग्रामीणों को यह तक कह दिया कि जो चाहे कर लो, जहां चाहे शिकायत कर लो. स्कूल में नॉनवेज पार्टी की घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. शीतकालीन अवकाश और कड़ाके की शीतलहर के बाद सोमवार को ही स्कूल खुले थे. स्कूल के हेडमास्टर अमर सिंह मीणा ने दोपहर में ही बच्चों की छुट्टी कर दी और स्कूल की रसोइ में चिकन और टिक्कड़ बनाना शुरू कर दिया.
इसे भी पढ़ें – श्रीनाथजी के दर पर अंबानी परिवार की छोटी बहू: राधिका मर्चेंट ने टेका मत्था, एकलिंगनाथ के मंदिर में की विशेष पूजा
Madhushala in temple of education – गैस पर चिकन बन चुका था और रसोइयां चूल्हे पर टिक्कड़ सेक रहा था. तभी गांव के कुछ लोग स्कूल पहुंच गए और वीडियो बना लिया. इस दौरान हेडमास्टर शराब के नशे में धुत भी नजर आए. वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गायत्री वरमेंदू ने मामले की गंभीरता को लेकर तीन सदस्यीय टीम गठित की है. टीम में हिंगोटिया, रेती और सपेरा बस्ती राउमावि के प्रिंसिपल को शामिल किया गया है.
