राजस्थान में अब हाईटेक चोरियां हो रही हैं. राजधानी जयपुर में शातिर चोरों के गिरोह ने गूगल मैप का इस्तेमाल कर 25 लाख से अधिक की चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर घटना के अंजाम देने दिल्ली से जयपुर आए थे. दिल्ली से नंबर प्लेट चोरी कर आरोपियों ने कार में लगाई थी. राजस्थान पुलिस ने दिल्ली और यूपी (Jaipur Theft Case) से गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. घटना 28 जनवरी को हुई थी. पुलिस ने अब मामले में बड़ा खुलासा किया है.

घटना जयपुर के सी-स्कीम क्षेत्र की भागीरथ कॉलोनी में 28 जनवरी की शाम को हुई थी. ज्वेलरी व्यवसायी रचना सबीखी परिवार के साथ उस दिन तीन घंटे के लिए बाहर गई थी. आरोपी ने घर खाली देखकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस के अनुसार 5 शातिर चोरों न इस घटना को अंजाम दिया था. चोरों ने 25 लाख कैश सहित लाखों रुपए की ज्वैलरी लेकर फरार हो गए थे.

पुलिस ने घटना खुलासा करते हुए बताया कि दिल्ली से कार में आए 5 शातिर चोरों ने गूगल मैप के जरिए शहर के पाॅश इलाके सर्च किए और बंद पड़े घरों की रैके की फिर चोरी की. .चोरों ने पीड़िता के घर का सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया. तीन घंटे तक चोर घर में रहे और 25 लाख कैश सहित अलमारी में रखे लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए.

Jaipur Theft Case – विधायकपुरी थाना, साइबर सेल और जिला स्पेशल पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर मामले का खुलासा किया. पुलिस के अनुसार बदमाशों को पकड़ने के लिए आसपास लगे करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और फिर एक संदिग्ध कार की पहचान की गई. कार के नंबर से ट्रैक किए गए तो पता चला कि कार पर जो नंबर प्लेट था वह 11 जनवरी को दिल्ली से चोरी हुआ था. इसके बाद जयपुर पुलिस ने सर्विलांस और दिल्ली पुलिस के सहयोग से आरोपियों को ट्रेस किया.

Share.
Exit mobile version