नई दिल्ली में तेज रफ्तार आ रही एक थार गाड़ी ने दो लोगों को कुचल दिया, जिसमें एक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है. यह हादसा राष्ट्रपति भवन से कुछ ही दूरी पर हुआ है. जानकारी के अनुसार जिस शख्स की मौत हुई वह सड़क पर पैदल जा रहा था, उसी समय एक थार ने उसे टक्कर मार दी और उसकी मौके पर (Thar crushed 2) ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उस व्यक्ति की लाश घंटो तक सड़क पर पड़ी रही.

मामला चाणक्यपुरी थाने का है. थार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. फोरेंसिक टीम पूरी कार की जांच कर रही है. पुलिस ने थार से शराब की बोतलें भी बरामद की हैं. दुर्घटना के स्पष्ट कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Thar crushed 2 – आरोपी थार ड्राइवर 26 साल का युवक है. जिसको मौके से ही पकड़ लिया गया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने दोस्त की थार ली थी. और पूछताछ में उसने बताया है कि उसकी आंख लग गई थी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ है. हालांकि पुलिस जांच कर रही है कि उसने शराब पी रखी थी या नहीं.

नई दिल्ली के डीसीपी देवेश कुमार महला कहते हैं कि सुबह करीब साढ़े छह बजे हमारी पेट्रोलिंग गाड़ी ने देखा कि एक एक्सीडेंट हुआ है. ड्राइवर का नाम आशीष है, जो 26 साल का है. वो गुड़गांव से शकरपुर जा रहा था. गाड़ी उसके दोस्त की थी. फुटपाथ पर उसकी टक्कर दो लोगों से हो गई, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया. ड्राइवर को तुरंत हिरासत में ले लिया गया. उसकी मेडिकल जांच की जाएगी कि कहीं उसने ड्रग्स तो नहीं ले रखी थी. उन्होंने कहा कि हम पीड़ितों की पहचान पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.

यहां देखे वीडियो:

Share.
Exit mobile version