दिल्ली के रहने वाले 31 वर्षीय एचआर प्रोफेशनल युवराज सिंह मनचंदा की कथित तौर पर हत्या किए जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, युवराज को उनकी ही कार के अंदर दो गोलियां मारी गईं और हैरानी की बात यह है कि उनकी लाश करीब 7 घंटे तक कार के अंदर ही पड़ी रही, हालांकि (Delhi-Gurugram Crime News) पुलिस अभी इन दावों की आधिकारिक पुष्टि करने में जुटी है. इस मामले में पुलिस ने मृतक की एक पूर्व महिला सहकर्मी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
पति-पत्नी हैं दोनों आरोपी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने युवराज की पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसके पार्टनर संयम सचदेवा को गिरफ्तार किया है, जो गुरुग्राम के रहने वाले हैं और खुद को पति-पत्नी बताते हैं (Delhi-Gurugram Crime News) तथा उनका एक साल का बेटा भी है. पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या के पीछे पैसों का कोई पुराना विवाद हो सकता है. अन्या और युवराज ने साल 2022 में एक साथ एक रियल एस्टेट कंपनी में काम किया था, जहां से कथित तौर पर रुपयों की गड़बड़ी के चलते अन्या को निकाल दिया गया था.
हत्या के बाद 7 घंटे तक कार में ही रखी लाश
पुलिस सूत्रों का कहना है कि कार के अंदर बहस के बाद युवराज की हत्या की गई और आरोपी करीब 7 घंटे तक शव को कार में रखकर उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाते रहे. अंत में कोई रास्ता न सूझने पर उन्होंने गुरुग्राम स्थित अपने घर के पास ही एक सीवर में शव को फेंक दिया और उत्तराखंड भाग गए. मृतक युवराज 6 सितंबर से लापता थे, जब वह गुरुग्राम में मीटिंग का कहकर निकले थे और 11 सितंबर को परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तकनीकी सर्विलांस के आधार पर आरोपियों को दबोच लिया.
