Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गुमला में बाकी नदी पुल के नीचे गिरी अनियंत्रित बाइक! 2 युवकों की दर्दनाक मौत, एक घायल; बिना हेलमेट में थे सवार
    • पलामू से बिहार और यूपी में मौसमी पलायन का दौर जारी, मानसून के साथ ही धान रोपाई के लिए निकलते हैं हजारों मजदूर
    • JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी पर गहराया शिकंजा! CID ने पूर्व अध्यक्ष को भेजा समन, जानें किन सवालों का देना होगा जवाब
    • धनबाद के कोयला कारोबारियों पर ED की गाज! झरिया, केंदुआ और लोयाबाद में रेड, महिलाओं ने किया विरोध
    • रांची में लागू हुआ रोड ग्रेडिंग सिस्टम! 4 श्रेणियों में बटेंगी सड़कें, कांके और रातू रोड बनेंगे मॉडल कॉरिडोर
    • झारखंड में गढ़वा से प्रवेश करेगी बीजेपी की ‘समरसता संकल्प यात्रा’; पलामू में बाबूलाल मरांडी ने खोला मोर्चा
    • हजारीबाग के लोगों को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का ठहराव शुरू
    • झारखंड में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण की डेडलाइन बढ़ाने से चुनाव आयोग का इनकार! CEO के. रवि कुमार ने खारिज की कांग्रेस की मांग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, July 28
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » आतंकी धमकी के बाद दिल्ली में अलर्ट, तहरीक-ए-तालिबान के ई-मेल से सुरक्षा एजेंसियां हुई चौकन्नी

    आतंकी धमकी के बाद दिल्ली में अलर्ट, तहरीक-ए-तालिबान के ई-मेल से सुरक्षा एजेंसियां हुई चौकन्नी

    March 24, 2022 दिल्ली 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    देश की राजधानी दिल्ली में आतंकी धमकी (Terrorist Threat) के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। आतंकी खतरे को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर को हाई अलर्ट कर दिया गया है। खास तौर से भीड़भाड़ वाले प्रमुख बाजारों की सुरक्षा को लेकर खास एहतियात बरती जा रही है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार देर रात सरोजिनी मार्केट समेत कई प्रमुख बाजारों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया।

    इसे भी पढ़ें – अरविन्द केजरीवाल बोले, भाजपा में दम है तो अभी कराये निगम के चुनाव

    Terrorist Threat – दरअसल, आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान (इंडिया सेल) के नाम से एक अज्ञात ई-मेल यूपी पुलिस के साथ ही एक मीडिया हाउस को मिला है। इसमें देश की राजधानी में धमाके की धमकी दी गई है। यूपी पुलिस ने इस धमकी भरे ई-मेल के बारे में दिल्ली पुलिस समेत अन्य एजेंसियों को सूचना दे दी है। इसके बाद दिल्ली-एनसीआर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

    दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सतर्कता के लिहाज से प्रमुख बाजारों में जांच की गई। हमने लोगों से संदिग्धों पर पैनी नजर रखने और उनके बारे में सूचित करने की अपील की है। साथ ही दिल्ली पुलिस इस ई-मेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है। हमले को लेकर किए गए दावे की भी जांच की जा रही है।

    इसे भी पढ़ें – पुलिस ने किया खुलासा, माँ ने ही वॉशिंग मशीन में डालकर बच्ची को मारा

    इसके पहले भोपाल में रविवार को गिरफ्तार हुए आतंकियों से हुई पूछताछ में भी इस बात खुलासा हुआ था कि देश के नौ प्रदेशों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी में संदिग्धों का मॉड्यूल जुटा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, ये वो राज्य हो सकते हैं, जहां बांग्लादेश का प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) अपनी जड़ें मजबूत कर रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    निवाड़ी में कंटेंट क्रिएटर यशपाल सोनी पर FIR, स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान अभद्र टिप्पणी का आरोप

    सीजेपी के ‘संसद चलो’ मार्च में शामिल 1,000 लोगों का निकला आपराधिक रिकॉर्ड; दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट में खुलासा

    दिल्ली में कांवड़ शिविरों के लिए बढ़ी अनुदान राशि; बड़े शिविरों को मिलेंगे 15 लाख रुपये, 1200 यूनिट बिजली भी फ्री

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बड़ा खुलासा! जेपी नड्डा ने दिया था धर्मेंद्र प्रधान का विभाग बदलने का ऑफर, सीजेपी ने सिरे से नकारा

    NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, CBI वकील के न पहुंचने पर मिली 3 अगस्त की तारीख

    जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया से हटाया जा रहा कंटेंट

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.