पाकिस्तान पुलिस ने बुधवार (17 दिसंबर) को पीटीआई संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहनों और उनके दर्जनों समर्थकों के खिलाफ अडियाला जेल के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के लिए आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. पूर्व पीएम की बहनों और उनकी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेताओं और (terrorism case against Imran’s sisters) कार्यकर्ताओं ने बीते मंगलवार को जेल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था जिसके बाद उनके खिलाफ ये मामला दर्ज किया गया है.
दरअसल अधिकारियों ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के रिश्तेदारों और वकीलों को उनसे मुलाकात की अनुमति देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद नाराज बहनों और समर्थकों ने जेल के बाहर प्रदर्शन किया था और सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की था.
इसे भी पढ़ें – ब्राउन यूनिवर्सिटी में खूनी हमला! 2 की मौत, कई घायल, ग्रे मास्क और काले कपड़े पहने संदिग्ध कौन है?
पुलिस के अनुसार, खान की दो बहनों अलीमा खान और नोरीन नियाजी के साथ-साथ पार्टी के नेताओं और समर्थकों, जिनमें सलमान अकरम राजा, नईम पंजोथा, कासिम खान, आलिया हमजा, राजा नासिर अब्बास शामिल हैं, इन सभी के खिलाफ रावलपिंडी के सदर बेरोनी पुलिस स्टेशन में आतंकवाद विरोधी अधिनियम के प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.
terrorism case against Imran’s sisters – पुलिस ने कथित तौर पर राज्य के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने, पुलिसकर्मियों पर हमला करने और धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 120 भी लगाई है. पुलिस के मुताबिक कल रात मौके पर ही कम से कम 14 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया और एफआईआर में उल्लिखित अपराधों में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.
