बांग्लादेश के टॉप हिंदू नेताओं में से एक और पूर्व मंत्री रमेश चंद्र सेन की शनिवार को हिरासत में गंभीर रूप से बीमार पड़ने के बाद मौत हो गई. हालांकि कुछ लोग उनकी मौत को बांग्लादेश में और (panic again in Bangladesh) कस्टोडियल डेथ के रूप देख रहे हैं और यूनुस सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

panic again in Bangladesh – सेन अपने मददगार स्वभाव और बेदाग राजनीतिक करियर के लिए जाने जाते थे और शेख हसीना के पतन के बाद जब बड़े नेता देश छोड़कर भाग रहे थे, वह अपने देश में ही रहे और पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया.

रमेश चंद्र सेन बांग्लादेश के पूर्व जल संसाधन मंत्री और पांच बार सांसद (MP) रह चुके थे, उन्होंने 2024 में अपना आखिरी चुनाव जीता था. jagonews24 की एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें सुबह 9.10 बजे दिनाजपुर जिला जेल से दिनाजपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में ले जाया गया और सुबह 9:29 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

सेन 85 साल के थे और कई बीमारियों का सामना कर रहे थे. मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के तहत जेल की स्थितियों को जानने वाले लोगों के मुताबिक उन्हें वह देखभाल नहीं मिल रही थी जिसके वे एक पूर्व मंत्री के तौर पर हकदार थे. उन पर हत्या सहित तीन आरोप लगाए गए थे.

बता दें कि अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के गिरने के बाद अवामी लीग (AL) नेताओं के खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना के आरोप आम हो गए थे. बांग्लादेश में इनमें से कुछ मनगढ़ंत मामलों ने अपनी मनमानी के कारण लोगों को चौंका दिया है. पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों पर बैन लगा दिया गया है और उसे 12 फरवरी को बांग्लादेश में होने वाले राष्ट्रीय चुनाव से बाहर रखा गया है.

Share.
Exit mobile version