कनाडा के एक स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग की घटना में 10 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों के मुताबिक, कनाडा के टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई फायरिंग में 10 लोगों की जान चली गई, जबकि 25 घायल हो गए. इसके अलावा एक घर के अंदर 2 और लाशें मिलीं, जिनके आपस में जुड़े होने का शक जताया जा रहा है. घायलों में 2 की (Canada School Shooting) हालत नाजुक बनी हुई है. मारे गए लोगों की पहचान का अभी खुलासा नहीं किया गया है. हालांकि मारे गए लोगों में हमलावर भी शामिल है.
कनाडाई पुलिस ने फायरिंग की घटना के बारे में स्थानीय समयानुसार मंगलवार को बताया कि ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक हाई स्कूल में हुई शूटिंग में कई लोग मारे गए हैं. रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस स्टाफ सार्जेंट क्रिस क्लार्क ने भी कैनेडियन प्रेस से घटना के बारे में पुष्टि करते हुए बताया कि ब्रिटिश कोलंबिया के पीस इलाके में स्थित टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में कुछ लोग मारे गए हैं.
इसे भी पढ़ें – हर दिन 10 से ज्यादा घुसपैठ और तेज हुई झड़पें, क्या ताइवान पर कब्जे की तैयारी में है चीन?
कहा जा रहा है कि स्कूल में हुई फायरिंग में संदिग्ध शूटर मारा गया है. रॉयल कनैडियन माउंटेड पुलिस (Royal Canadian Mounted Police, RCMP) ने बताया कि टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई फायरिंग की घटना में कई लोग मारे गए हैं, इस स्कूल में कक्षा 7 से 12 तक के छात्र पढ़ते हैं.
Canada School Shooting – टम्बलर रिज में RCMP ने एक स्कूल में फायरिंग की घटना सामने आने के बाद मंगलवार दोपहर एक एक्टिव शूटर के लिए इमरजेंसी अलर्ट जारी किया. RCMP ने कन्फर्म किया कि जब अधिकारी मंगलवार दोपहर स्कूल में घुसे, तो उन्हें छह लोग मरे हुए मिले. दो और लोग दूसरी जगह पर मिले, जबकि एक और व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई.
