राजस्थान के जयपुर में प्राइवेट स्लीपर बस अचानक से हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई. जिसके बाद बस में आग लग गई. इस कारण पूरी बस में करंट दौड़ पड़ा. हादसे में बस के अंदर बैठे तीन मजदूरों की (3 killed and 12 injured) मौत हो गई. वही 12 से ज्यादा मजदूर बुरी तरह झुलस गए. शाहपुरा इलाके के मनोहरपुर थाना क्षेत्र स्थित टोड़ी गांव के पास यह भीषण हादसा हुआ है.

3 killed and 12 injured – बताया जा रहा है कि मजदूरों से भरी एक बस हाई वोल्टेज विद्युत लाइन की चपेट में आने से आग की लपटों में घिर गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही मनोहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं शाहपुरा और आसपास के इलाकों से दमकल गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर भेजी गईं.

6 मजदूरों को जयपुर रेफर किया गया

तीन मजदूरों की हादसे में मौत हो गई. जबकि, अन्य झुलसे हुए मजदूरों को एम्बुलेंस की मदद से शाहपुरा के उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है. बताया जा रहा है कि इनमें से 6 मजदूरों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जयपुर रेफर किया गया है.

टोल बचाने के चक्कर में हादसा

जांच में सामने आया कि स्लीपर बस सवारियों से खचाखच भरी हुई थी. टोल बचाने की वजह से कच्चे रास्ते मे उतारी थी. बस ओवरलोड थी और बस की छत पर सामान रखा हुआ था. इसी वजह से हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई. सभी मजदूर दिवाली की छुट्टी पर घर गए थे. इन सभी मजदूरों को यह बस यूपी के पीलीभीत से लेकर यहां आई थी.

Share.
Exit mobile version