राजस्थान के टोंक में मंगलवार की देर रात पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के संघपुरा मोहल्ले में पुरानी रंजिश के चलते दो अलग-अलग समुदायों के दो पक्षों में हुए झगड़े और पथराव के बाद लोग अलग-अलग समूहों में (tension between two communities) एकत्र हो गए, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस और आरएसी के जवानों ने पहुंचकर भीड़ को हटाया.
तनाव के बाद शहर में तीन थाना क्षेत्रों का जाब्ता तैनात किया गया. वहीं, घटना में घायल दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना को लेकर दोनों ही पक्षों में रोष व्याप्त है. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष जो भी रिपोर्ट देंगे, पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी. मौके पर शांति है, लोग अफवाहों पर ध्यान न दें.
इसे भी पढ़ें – टिल्लू उर्फ प्रिंस हत्याकांड: दिल्ली-मुंबई हाईवे पर 90 मीटर क्षेत्र में खुदाई, बड़ा खुलासा जल्द
टोंक शहर में होली के पर्व के साथ रमजान के दौरान घटी इस घटना को लेकर पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल और अस्पताल में शहर कोतवाली के साथ थाना पुरानी टोंक और सदर थाने का जाब्ता तैनात किया. साथ ही लाइन से अतिरिक्त जाब्ता तैनात करने के साथ आरएसी के जवानों को भी लगाया गया.
tension between two communities – टोंक डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा ने कहा कि दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ है. मौके पर शांति है. दोनों पक्ष जो भी रिपोर्ट देंगे, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी. लोग अफवाहों पर ध्यान न दें.
