राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक फॉर्च्यूनर कार हाईवे से करीब 30 फीट नीचे जा गिरी. इस हादसे में कार सवार सभी तीनों दोस्तों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि दो कारों में सवार 10 दोस्तों का एक ग्रुप लेह-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर घूमने निकला था. वह (bloody accident in Kota) घर वापस लौट रहे थे, तभी एक कार हादसे का शिकार हो गई. तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
इसे भी पढ़ें – जयपुर में ‘नकली किन्नरों’ का आतंक खत्म! जबरन वसूली करने वालों की मेडिकल टेस्ट ने खोली पोल
हादसा कोटा जिले के कैथून थाना क्षेत्र में बालापुरा और कराड़िया के बीच बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ. कैथून थाना प्रभारी मनोज सिकरवार ने बताया कि 10 दोस्तों का एक ग्रुप 26 फरवरी को टूर पर निकला था. लेह-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर से घूमने के बाद दो कारों में सवार सभी दोस्त महाराष्ट्र के पुणे लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर कार चल रहे ड्राइवर को झपकी आने के कारण गाड़ी पहले डिवाइडर से टकराई.
इसे भी पढ़ें – हनुमानगढ़ में ‘मौत’ का ओवरटेक! मेगा हाईवे पर बस और ट्रॉले की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत से मातम
bloody accident in Kota – इसके बाद कार हाईवे किनारे 30 फीट नीचे जा गिरी. पीछे वाली गाड़ी में 7 दोस्त बैठे थे. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मचा. बाकी युवक हादसे का शिकार हुए दोस्तों की मदद के लिए दौड़े. हादसे के बाद तीनों युवकों को स्थानीय लोगों ने कैथून सीएचसी पहुंचाया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया है. मृतकों की पहचान सिद्धांत (21), कुणाल (25) और मयूरेवा (23) के तौर पर हुई है. तीनों अच्छे दोस्त थे और पुणे के रहने वाले थे.
