हैदराबाद : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 52 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के खिलाफ अपने विधायक इटाला राजेन्द्र को गजवेल से उम्मीदवार बनाया है जबकि तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष बंदी संजय कुमार समेत अपने तीन सांसदों को भी विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा है।राजेन्द्र ने केंद्रीय नेतृत्व के (Telangana Election) समक्ष मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने की पहले ही इच्छा जताई थी।
इसे भी पढ़ें – तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह फिर लड़ेंगे चुनाव, भाजपा ने निलंबन किया रद्द
भाजपा ने अपने हिंदूवादी नेता टी राजा सिंह का निलंबन रद्द करने के बाद उनकी गौशमहल सीट से उन्हें मैदान में उतारा है। राजा सिंह को एक सोशल मीडिया मंच पर अपलोड किए गए वीडियो में इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ उनकी कथित विवादास्पद टिप्पणियों के बाद पिछले साल अगस्त में पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। इस वीडियो को बाद में सोशल मीडिया मंच से हटा दिया गया था। सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गौशमहल से उम्मीदवार बनाए जाने पर मैं भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।
इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री मोदी ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी, उन्हें उत्कृष्ट प्रशासक बताया
Telangana Election – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में शुक्रवार को हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को अंतिम रूप दिया गया। पार्टी ने 12 महिलाओं को उम्मीवार बनाया है। पार्टी ने तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष व करीमनगर से सांसद बंदी संजय कुमार को करीमनगर विधानसभा क्षेत्र से, निजामाबाद के सांसद अरविंद धर्मापुरी को कोराटला विधान सभा क्षेत्र से और आदिलाबाद के सांसद सोयम बाबू राव को बोआथ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है।
