बिहार विधानसभा चुनाव की तमाम खबरों के बीच एक बड़ी खबर और निकलकर के सामने आ रही है.  हालांकि, अभी तक इस पर आरजेडी या तेजस्वी की ओर से कोई बयान नहीं आया है. मिली (Tejashwi’s double bet) जानकारी के अनुसार, राज्य में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि तेजस्वी यादव राघोपुर के अलावा मधुबनी जिले की फुलपरास विधानसभा सीट से चुनावी समर में उतर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें – Y कैटेगरी सुरक्षा में रहेंगे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, CRPF के 11 जवान करेंगे हिफाजत

तेजस्वी वर्तमान में राघोपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं. इस सीट को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के साथ ही राबड़ी देवी का पारंपरिक गढ़ माना जाता है. माना जा रहा है कि तेजस्वी यादव इस सीट से अपनी दावेदारी पेश करके पार्टी को अत्यंत पिछडा वर्ग के मतों पर फोकस कर सकते हैं. बता दें कि राजद के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल फुलपरास से ही ताल्लुक रखते हैं. फुलपरास सीट को काफी ऐतिहासिक माना जाता है.

इसे भी पढ़ें – बिहार चुनाव सुरक्षा : शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षाबलों की 1800 कंपनियां होंगी तैनात

Tejashwi’s double bet – इसी सीट से ही 1977 में हुए उपचुनाव में तत्कालीन सीएम कर्पूरी ठाकुर ने चुनाव लड़ा था. इस सीट से पिछले तीन विधानसभा चुनाव में जदयू का दबदबा रहा है. पिछले विधानसभा चुनाव में जदयू की शीला कुमारी ने कांग्रेस के उम्मीदवार कृपानाथ पाठक को करीब 11 हजार मतों से हराया था. तब इस सीट पर लोजपा के उम्मीदवार विनोद कुमार सिंह तीसरे नंबर पर रहे थे.

Share.
Exit mobile version