बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने कई दिनों के लंबे अंतराल के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने राज्य में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर सीधे-सीधे (poisonous thinking of BJP) हमला करते हुए कहा है कि महिलाओं के प्रति बीजेपी की सोच हमेशा विषैली रही है. हालांकि इस मामले पर बीजेपी पहले ही अपनी नाराजगी जता चुकी है, लेकिन आरजेडी हमलावर बनी हुई है.

दरअसल, तेजस्वी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X हैंडल पर उस राजनीतिक मामले का जिक्र किया, जहां उत्तराखंड से लेकर बिहार तक राजनीतिक तापमान गर्म है और नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार चल रहा है. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उत्तराखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू यह कहते दिख रहे हैं, क्या तुम बुढ़ापे में शादी करोगे? अगर शादी नहीं हो पा रहे हो तो हम बिहार से लड़की ले आएंगे, वहां 2025 हजार रुपए में मिल जाएगी.

इसे भी पढ़ें – क्रूरता की हद पार: मिट्टू झा के सीने में उतार दीं 30 गोलियां, पुलिस कर रही है कातिलों की तलाश

तेजस्वी ने बीजेपी पर हमला करते कहा, “बीजेपी नेता कह रहे हैं कि 10 हजार में महिलाओं का वोट खरीदने के बाद अब बिहार से 20-25 हजार में लड़की ले आएंगे. भाजपाइयों की बिहार और महिलाओं के प्रति सदा से ही ऐसी विषैली सोच रही है.” इस कथित टिप्पणी के बाद राज्य की राजनीति में यह मुद्दा एकदम गरमा गया है.

poisonous thinking of BJP – उत्तराखंड के मंत्री के पति की बिहार की महिलाओं पर की गई टिप्पणी पर बिहार राज्य महिला आयोग (बीएसडब्ल्यूसी) ने स्वतः संज्ञान भी लिया. आयोग ने कल ही कहा कि वह गिरधारी लाल साहू को बिहार की महिलाओं को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में नोटिस भेजेगा.

Share.
Exit mobile version