रांची : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड आ रहे हैं. इसकी जानकारी देते हुए (Tejashwi Yadav’s mission Jharkhand) प्रदेश राजद कार्यालय में पूर्व केंद्रीय शिक्षामंत्री और झारखंड राजद प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने दी.
तेजस्वी यादव कल शाम तक रांची पहुंचेंगे
राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड प्रभारी जयप्रकाश यादव ने कहा कि राजद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव केरल में चुनावी दौरे पर हैं. 4 अप्रैल की शाम तक उनके रांची पहुंच जाने की उम्मीद है.
रविवार को अभिनंदन समारोह, फिर संगठन विस्तार पर बैठक
जयप्रकाश नारायण यादव ने बताया कि रविवार 5 अप्रैल को रांची के कार्निवल बैंक्वेट हॉल में तेजस्वी यादव का अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा. इसके बाद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष झारखंड में राजद के संगठन विस्तार को लेकर विधायकों, प्रदेश अध्यक्ष, राजद के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे.
झारखंड में महागठबंधन मजबूत और एकजुट
झारखंड में महागठबंधन दलों के बीच जारी खटपट से इंकार करते हुए झारखंड राजद के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि आपस में कहीं कोई विवाद नहीं है. जो अंदरूनी (Tejashwi Yadav’s mission Jharkhand) बात है, उसे आपस में मिल बैठकर सुलझा लिया जाएगा.
