लातेहार : रामनवमी जुलूस के बाद बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित तीन अखाड़े के 18 लोगों पर अलग-अलग मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है. प्राथमिकी के विरोध में शुक्रवार को बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित (uproar in Latehar market closed) हिंदू समाज के सभी दुकानों को बंद रखा गया. लोगों की मांग है कि जिन 18 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है, उसे वापस लिया जाए.
3 अलग-अलग अखाड़े के 18 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
दरअसल, लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में रामनवमी का त्यौहार बड़े स्तर में मनाया जाता है. यहां 12 घंटे तक जुलूस निकाला जाता है. रामनवमी जुलूस के बाद अलग-अलग मामले (uproar in Latehar market closed) में तीन अखाड़े के कुल 18 लोगों पर पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई.
हिंदू समाज में नाराजगी
इधर 18 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना मिलने के बाद हिंदू समाज के लोगों ने नाराजगी जताई है और एक बैठक कर निर्णय लिया है कि 3 अप्रैल को बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के सभी दुकानदार अपनी दुकानों को बंद रखेंगे. इस निर्णय के तहत शुक्रवार को सुबह से ही हिंदू समाज के सभी दुकानदारों ने विरोध में अपनी दुकानों को बंद रखा है.
प्राथमिकी के विरोध में दुकान बंद
बंद के संबंध में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मोनू कुमार ने बताया कि रामनवमी जुलूस के बाद हिंदू समाज के 18 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी को अविलंब वापस लेने की मांग को लेकर शुक्रवार को हिंदू समाज के सभी लोगों ने अपनी दुकानों को बंद रखा है. इसके अलावा रामनवमी पूजा के दौरान एक पुलिस अधिकारी द्वारा पूजा समिति के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया गया था, उन्हें अविलंब निलंबित किया जाए.
