T20 World Cup 2024 में इस बार काफी उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में एक और बड़ा उलटफेर होते-होते रह गया। नेपाल एक रोमांचक और सांसे रोक देने मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच की आखिरी गेंद पर एक रन से हार गया।

एक समय ऐसा भी था जब लग रहा था नेपाल की टीम साउथ अफ्रीका को हरा कर इतिहास रच देगी। लेकिन जीत अफ्रीका के हाथ ही लगी। और बड़ा उलटफेर होने से रहा गया। लेकिन नेपाली टीम पूरे मैच में अफ्रीकी टीम पर हावी रही। दोनों ही टीमें पहली बार किसी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में एक दूसरे के ख‍िलाफ खेल रही थीं।

इसे भी पढ़ें – T20 World Cup में बड़ा उलटफेर, पापुआ न्यू गिनी पर अफगानिस्तान की जीत से न्यूजीलैंड हुआ बाहर

आखिरी ओवर का रोमांच

नेपाल को अंत‍िम 6 गेंदों पर 8 रन चाहिए थे। एडरेन मार्करम ने गेंद ओटनील बार्टमैन को सौंपी। यहां से लग रहा था कि नेपाली टीम जीत लेगी। लेकिन पहली गेंद पर कोई रन नहीं आया। दूसरी गेंद भी खाली गई। लेकिन ओवर की तीसरी गेंद पर गुलशन झा ने चौका जड़ मैच का रोमांच बढ़ा दिया। चौथी गेंद पर दो रन आए। अब नेपाल को जीत के 2 गेंद में 2 रन की जरूरत थी। ओवर की पांचवी गेंद पर भी गुलशन झा कोई रन नहीं बना सके। अब आखिरी गेंद पर जीत के लिए दो रन चाहिए थे। लेकिन गुलशन झा गेंद पर बल्ला नहीं लगा पाए और रन लेते हुए रन आउट हो गए और साउथ अफ्रीका ने एक रन से अपने नाम कर लिया

Share.
Exit mobile version