दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आज CBI ने उन्हें ट्रायल कोर्ट में पेश किया था। वहीं, इस दौरान केजरीवाल की तबयीत भी बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें तुरंत ही दूसरे कमरे में ले जाया गया।
इसे भी पढ़ें – अरविंद केजरीवाल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, CBI ने तिहाड़ में की पूछताछ
25 जून की रात की थी पूछताछ
बीती रात ही CBI ने अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में जाकर पूछताछ की थी। जिसके बाद आज उन्हें कोर्ट में पेश कर गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। हालांकि वे 10 मई से 2 जून यानी 21 दिन के लिए पैरोल पर थे।
