भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने इसी साल क्रिकेटर शोएब मलिक से अपने तलाक की ख़बर की पुष्टि की थी। इस ऐलान के बाद शोएब मलिक ने तो पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से दूसरी शादी की लेकिन सानिया अभी भी सिंगल है। लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा की शादी को लेकर अफवाहें फैल रही हैं।

इसे भी पढ़ें – IND-W vs SA-W : मंधाना-हरमनप्रीत के शानदार शतक के साथ भारत की दूसरी जीत

सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने बताई सच्चाई

खेल जगत से जुड़ी ये दोनों हस्तियां अपने-अपने पार्टनर से अलग हो चुके हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हुई, जिसमें शमी और सानिया शादी के जोड़े में साथ खड़े दिख रहे हैं। अब सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने इन अफवाहों को पूरी तरह गलत बताया है। इमरान मिर्ज़ा ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया कि सानिया की मोहम्मद शमी से कभी मुलाकात तक नहीं हुई है।

उन्होंने कहा ये सब बकवास है। सानिया उससे कभी मिली भी नहीं हैं। दरअसल जो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है, वह सानिया मिर्ज़ा की असली शादी की तस्वीर है जिसमें सानिया मिर्ज़ा के पार्टनर शोएब मलिक थे। मगर किसी ने फोटो के साथ छेड़छाड़ करते हुए शोएब मलिक की जगह मोहम्मद शमी का चेहरा लगा दिया है।

Share.
Exit mobile version