T20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान टीम ने इतिहास रच दिया है। बांग्लादेश को हराकर विश्व कप के इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया इस T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। सेमीफाइनल में अफगानिस्तान का सामना साउथ अफ्रीका से होगा।

इसे भी पढ़ें – T20 World Cup के सेमीफाइनल में पहुंचा South Africa, वेस्टइंडीज को रोमांचक मैच में दी मात

जाने मैच का हाल

बता दें कि पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने रहमानुल्लाह गुरपबाज के 43 रन की पारी की बदौलत 115 रन बनाए। वहीं, बांग्लादेश की टीम 105 रन नहीं बना सकी। नवीन उल हक ने 18वें ओवर में लगातार 2 विकेट लेकर टीम को ऑलआउट कर दिया।

Share.
Exit mobile version