झज्जर : 37वें राष्ट्रीय खेलों के लिए हरियाणा की तैराकी टीम (Swimmers Of Haryana) का चयन हो गया है। हरियाणा के आठ तैराक 22 प्रतियोगिताओं (इवेंट) में भाग लेंगे। इस बार राष्ट्रीय खेल 25 अक्टूबर से 9 नवंबर तक गोवा में होंगे। हरियाणा राज्य तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने शुक्रवार काे बताया कि राष्ट्रीय खेलों के लिए सीनियर तैराक वीर खटकड़, प्रियांशु महाजन, रजत, केशव कौशिक, हर्ष सरोहा, अर्जुन सिंह, दिव्या सतीजा और साम्या शिंगारी का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि वीर खटकड़ 50, 100 और 200 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी इवेंट में भाग लेंगे। हर्ष सरोहा 100 मीटर फ्री स्टाइल के साथ 50, 100 और 200 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में भाग लेंगे।

इसे भी पढ़ें – डायल-112 इमरजेंसी सेवा के प्रति लोग हो रहे जागरूक, अब तक 86 लाख से अधिक कॉल हुई प्राप्त

अनिल खत्री ने बताया कि केशव कौशिक 50, 100 और 200 मीटर ब्रैस्टस्ट्रॉक में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। रजत 200 और 200 मीटर फ्री स्टाइल, प्रियांशु महाजन 50 मीटर फ्री स्टाइल और अर्जुन सिंह 100 मीटर बैक स्ट्रॉक में बेहतर टाइमिंग के साथ पदक जीतने के लिए जी जान लगाएंगे। व्यक्तिगत स्पर्धाओं के साथ हर्ष सरोहा, वीर खटकड़ महिला तैराक दिव्या सतीजा और साम्या शिंगारी के साथ मिलकर 4 गुणा 100 मिक्सड मेडल और 4 गुणा 100 फ्री स्टाइल में भी पदक हासिल करने के लिए जी जान लगाने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें – मॉब लिंचिंग कांड : मोनू मानेसर को नूंह पुलिस ने हिरासत में लिया

Swimmers Of Haryana – राज्य तैराकी संघ के महासचिव खत्री ने बताया कि तैराकी टीम का मैनेजर तैराकी संघ के उपाध्यक्ष रवि सिंगारी को बनाया गया है। हरियाणा की तैराकी टीम कोच हरबीर और रामस्वरूप की अगुवाई में राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा का गौरव बढ़ाने का काम करेगी। हरियाणा की तैराकी टीम को सांसद धर्मबीर सिंह ने शुभकामनाएं दी हैं।

Share.
Exit mobile version