चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पुलिस कार्यप्रणाली (Emergency Service)में दक्षता व सुधार लाने तथा आपात स्थिति में नागरिकों को त्वरित सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से जुलाई 2021 में शुरू की गई डायल-112 आपातकालीन त्वरित सहायता प्रणाली आज बेहद कारगर सिद्ध हो रही है। इस इमरजेंसी सेवा के प्रति लोग भी निरंतर जागरूक हो रहे हैं, जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक इस प्रणाली पर 86 लाख से भी अधिक कॉल प्राप्त हुई हैं। यह कहना कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी कि डायल-112 सेवा प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
इसे भी पढ़ें – मॉब लिंचिंग कांड : मोनू मानेसर को नूंह पुलिस ने हिरासत में लिया
मनोहर लाल का प्रयास प्रदेश में पुलिस के प्रति नागरिकों का विश्वास तथा पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार लाना था और डायल-112 सेवा के माध्यम से मुख्यमंत्री का यह विजन साकार हुआ है। इस प्रणाली के व्यापक तरीके से संचालन हेतु स्टाफ के अलावा, 630 वाहन तैनात किये गए हैं, जिनमें ऐसे उपकरण लगाये गये हैं, जिनकी किसी भी इमरजैंसी के समय जरूरत पड़ती है। ये वाहन वायरलेस और जीपीएस युक्त हैं ताकि घटना की जगह के रास्ते तलाश करने में आसानी रहे। किसी भी आपातकालीन सूचना के प्राप्त होने पर ये वाहन औसतन 8 मिनट तक के रिस्पांस टाइम में पहुंच जाते हैं।
इसे भी पढ़ें – नूंह से साइबर ठगों ने हैदराबाद के सॉफ्टवेयर इंजीनियर से की 64 लाख की ठगी
Emergency Service – नागरिकों को तत्काल आपातकालीन सहायता प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धतो को दोहराते हुए सरकार ने डायल-112 सुरक्षा प्रणाली को शुरू किया। यह ऐसी सुरक्षा प्रणाली है, जिसमें अब तक की सभी आपातकालीन सेवाओं को एक ही नम्बर से जोड़ दिया गया है। इसलिए इसे ऑल इन वन सुरक्षा प्रणाली भी कह सकते हैं,क्योंकि 112 नंबर के साथ 100, 101 और 108 नम्बरों पर दी जाने वाली सेवाएं भी जोड़ दी गई हैं।

