देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 26 महिलाओं को ‘सुषमा स्वराज अवार्ड’ से सम्मानित किया और कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें महिला कल्याण पर दिवंगत नेता के सपने को साकार करने की दिशा में काम कर रही हैं। यहां भाजपा महानगर महिला मोर्चा देहरादून द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में (Sushma Swaraj Award) मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वराज को याद करते हुए कहा कि वह भारतीय मूल्यों और शालीनता की प्रतिमूर्ति थीं जिन्हें राजनीति में अजातशत्रु महिला राजनेता भी कहा जाता था।

इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड : IIT रुड़की ने की एक नए जीवाणुरोधी अणु IITR की खोज

उन्होंने कहा कि सुषमा ने देश में ही नहीं अपितु विदेशों में भी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए बेबाक़ी से अपनी बात दुनिया के सामने रखी। उन्होंने कहा कि जो विजन (सपना) सुषमा स्वराज ने महिलाओं के लिए देखा था, आज केंद्र और राज्य सरकारें महिला कल्याण के लिए उसी दिशा में काम करते हुए आगे बढ़ रही हैं।

इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री धामी ने डोभाल से की शिष्टाचार भेंट, सामयिक विषयों पर हुई चर्चा

Sushma Swaraj Award – मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की तरह उत्तराखंड सरकार भी महिलाओं के हित में अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में महिलाओं को बराबरी के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना, आंचल अमृत योजना, महालक्ष्मी योजना, लखपति दीदी जैसी अनेक योजनाएं भी चलाई जा रही हैं।

Share.
Exit mobile version