आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रेसवार्ता की, इस दौरान ज़िला अध्यक्ष सरदार गज्जन सिंह, सतवीर गोयत, सोनिया शर्मा, अमरीक सिंह, ईशम सिंह और कविता मौजूद थे। गुप्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र से हरियाणा और भारत में युग परिवर्तन होगा। हरियाणा इंडिया गठबंधन में पूर्ण बहुमत से लोकसभा की सभी 10 सीटें जीतेगा।

इसे भी पढ़ें – नफे सिंह राठी हत्याकांड : परिजनों का अंतिम संस्कार से इनकार, बोले – पहले आरोपियों को गिरफ्तार करे पुलिस

हरियाणा में 2 लाख से ज्यादा पद खाली

उन्होंने कहा कि सरकार में 2 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। हरियाणा में 71,000 पद शिक्षा विभाग में खाली पड़े हैं, प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 42,000 और माध्यमिक शिक्षा विभाग में 29,000 पद खाली पड़े हैं। इसके अलावा पुलिस विभाग में 21500, परिवहन विभाग में 9339, पशुपालन विभाग में 5738, सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग में 5073, अग्निशमन विभाग में 3320 और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान में 2867 पद रिक्त पड़े हैं।

अपनी भर्ती को लेकर हरियाणा का युवा कोर्ट के धक्के खाने को मजबूर है। इस सरकार में 30 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि एक चपरासी की पोस्ट के लिए 4421 लोग अप्लाई करते हैं जिसमें पीएचडी, एमबीए, एमसीए, इंजीनियर लेवल के पढ़े लिखे युवा अप्लाई करते हैं। हरियाणा सरकार युवाओं को पक्की नौकरी देने में विफल रही है और सरकार ने युवाओं के साथ छलावा करने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम बनाया है। इसमें भरती के नाम पर खाना पूर्ति हो रही है.

इसे भी पढ़ें – हरियाणा सरकार का किसानों को तोहफा, 14 फसलों पर देगी एमएसपी

एक साल से ज्यादा किसान सड़कों पर रहा

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के लोग कह रहे हैं कि जो सांसद उन्होंने चुना था वो यहां से नदारद रहा। लोगों के कोई काम नहीं किए। इस यह किसान बहुल क्षेत्र है, भाजपा सरकार ने किसानों को एक साल से ज्यादा समय तक बॉर्डरों पर बैठा कर रखा। जहां 750 से ज्यादा किसानों ने शहादत दी। परंतु किसानों ने मंडियां बंद नहीं होने दी। आज फिर किसान एमएसपी के लिए खट्टर सरकार की गोलियां खा रहा है और किसानों पर आंसू गैस के गोले फेंके जा रहे हैं।

Share.
Exit mobile version