लोकसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों का चुनाव प्रचार जारी है। प्रचार-प्रसार के साथ ही एक-दूसरे पर आरोप भी लगाए जा रहे हैं। इसी बीच हरियाणा के कुरुक्षेत्र में लगातार राजनीतिक उथल पुथल मची हुई है। पिछले दिनों ही इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुशील गुप्ता को पूर्व मंत्री समेत कई सरपंचों ने समर्थन दिया था।
इसे भी पढ़ें – कुरुक्षेत्र में इंडिया गठबंधन को मिली बड़ी सफलता, 70 सरपंचों ने दिया समर्थन
वोट काटने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं चौटाला
इस बीच आज भारतीय किसान यूनियन कैथल की कार्यकारिणी ने सुशील गुप्ता को आगामी लोकसभा में समर्थन दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के फैसले के विरूद्ध यह कदम उठाया गया है। इस मौके पर सुशील गुप्ता ने कहा कि इनेलो भाजपा की ‘बी-टीम’ है और अभय चौटाला सिर्फ वोट काटने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भाजपा-इनेलो के बीच में डील हुई है।
सुशील गुप्ता ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय करने वाली भाजपा को इनोलो फ़ायदा पहुँचाने का प्रयास कर रही है। बता दें, 25 मई को कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर मतदान होना है।